देश

‘झारखंड में सत्ता में आने के बाद चुन-चुनकर विदेशी घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा

NRC in Jharkhand: झारखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसको लेकर बीजेपी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है. इस बीच केंद्रीय मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद एनआरसी लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव में जीतने के बाद वहां एनआरसी लागू किया जाएगा और विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा. हालांकि, चुनाव आयोग द्वारा अब तक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन झारखंड विधनसभा का पांचवर्षीय कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है.

झारखंड में नागरिकता रजिस्टर बनेगा: शिवराज सिंह चौहान

पिछली बार झारखंड में विधानसभा चुनाव दिसंबर में संपन्न हुए थे. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही झारखंड विधनसभा चुनाव की घोषणा की जाएगी. झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस बीच शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘झारखंड में नागरिकता रजिस्टर बनेगा. हम सत्ता में आने के बाद राज्य में एनआरसी लागू करेंगे. विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा.’

बेटी, माटी और रोटी की रक्षा करना हमरा संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

झारखंड में बीजेपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राज्य में भाजपा विस्तृत संकल्प पत्र जारी करने जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि यह चुनाव सिर्फ मुख्यमंत्री बनाने या किसी पार्टी की सत्ता के लिए नहीं है, बल्कि यह झारखंड को बचाने का है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि बेटी, माटी और रोटी इन तीनों की रक्षा करना हमरा संकल्प है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

2 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

3 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago