देश

डिलीवरी बॉय बने Zomato के सीईओ को गुरुग्राम के मॉल का लिफ्ट इस्तेमाल करने से रोका गया, चढ़नी पड़ीं सीढ़ियां

Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) एक दिन के लिए डिलीवरी बॉय बन गए थे, लेकिन उनका अनुभव तब खराब हो गया, जब उन्हें हरियाणा में गुरुग्राम के एक प्रमुख मॉल में ऑर्डर लेने के लिए लिफ्ट में जाने से मना कर दिया गया. इसके बाद उन्हें एक रेस्तरां से डिलीवरी पैकेज लेने के लिए दूसरे एंट्री गेट से सीढ़ियां चढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ा.

उन्होंने इस घटना का वीडियो अपने एक्स एकाउंट पर शेयर किया.

हाल ही में गोयल ने अपनी पत्नी ग्रेसिया मुनोज (Grecia Munoz) के साथ डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की भूमिका निभाई है, ताकि डिलीवरी एजेंटों (Delivery Agent) के सामने आने वाली चुनौतियों का अनुभव किया जा सके. इस दौरान जब गोयल जोमैटो डिलीवरी यूनिफॉर्म पहने हुए गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में दाखिल हुए, तो उन्हें एक सुरक्षा गार्ड ने रोक दिया और दूसरा रास्ता अपनाने को कहा – यानी ऑर्डर लेने के लिए सीढ़ियों से होकर ऊपर जाना पड़ा.

Zomato के CEO ने क्या कहा

घटनाक्रम का एक वीडियो पोस्ट करते हुए गोयल ने मॉल्स को डिलीवरी एजेंटों के प्रति अधिक मानवीय होने और उनकी स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने एक पोस्ट में कहा, ‘अपने दूसरे ऑर्डर के दौरान मुझे एहसास हुआ कि हमें सभी डिलीवरी पार्टनर्स के लिए काम करने की स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए मॉल्स के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है और मॉल्स को भी डिलीवरी पार्टनर्स के प्रति अधिक मानवीय होने की जरूरत है.’

अपने अनुभव को याद करते हुए गोयल ने बताया कि हल्दीराम से ऑर्डर लेने के लिए एंबियंस मॉल पहुंचने पर उन्हें दूसरे एंट्री गेट का इस्तेमाल करने को कहा गया. उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ यह देखने के लिए मेन गेट पर गया था कि डिलीवरी पार्टनर के लिए लिफ्ट उपलब्ध है या नहीं, लेकिन वहां कोई लिफ्ट उपलब्ध नहीं थी.’

सीढ़ी से जाने का अनुभव बताया

उन्होंने बताया कि कैसे वे तीसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़े और पाया कि डिलीवरी एजेंटों को अक्सर उनके ऑर्डर के लिए सीढ़ियों पर इंतजार करना पड़ता है. क्लिप में गोयल अपने साथी डिलीवरी पार्टनर्स के साथ फर्श पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘अपने साथी डिलीवरी पार्टनर्स के साथ मौज-मस्ती की और उनसे फीडबैक भी लिया.’ ​दीपिंदर अक्सर ऑर्डर लेने और डिलीवर करने की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

1 hour ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago