देश

ओडिशा तट के पास कार्गो जहाज डूबा, 24 मेंबर थे सवार, 22 अभी भी लापता, सर्च ऑपरेशन तेज

Odisha Cargo Ship Sinking: ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में शनिवार को एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ. पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज, जिसमें 1700 टन लौह अयस्क लदा था वो अचानक समुद्र में डूब गया. जहाज सिंगापुर की ओर रवाना हुआ था और उस पर कुल 24 क्रू सदस्य मौजूद थे.

क्रू मेंबर की जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर सवार लोगों में 20 चीनी नागरिक, तीन म्यांमार के और एक बांग्लादेशी शामिल थे. शुरुआती बचाव अभियान में दो लोगों को लाइफ राफ्ट से सुरक्षित निकाला गया है. बाकी क्रू सदस्यों की तलाश जारी है.

बचाव अभियान की शुरुआत

जैसे ही जहाज के डूबने की खबर मिली भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने तुरंत सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. जहाज की आखिरी लोकेशन के आसपास मौजूद अन्य जहाजों को भी अलर्ट कर दिया गया ताकि वे खोज और बचाव में मदद कर सकें.

अधिकारी ने क्या कहा?

इंडियन कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता कमांडेंट अमित उनियाल ने पुष्टि की कि जहाज पर 24 लोग सवार थे. उन्होंने बताया कि अब तक दो लोगों को बचाया गया है लेकिन बाकी क्रू की स्थिति स्पष्ट नहीं है. वहीं एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा कि अधिकतर क्रू सदस्य चीनी नागरिक थे और बचाव अभियान में तेजी लाई जा रही है.

डूबने की वजह

जहाज क्यों डूबा इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है. अधिकारी फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य वजह से यह हादसा हुआ.

जहाज कब हुआ था रवाना?

जानकारी के मुताबिक यह जहाज शुक्रवार को ओडिशा तट से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर के लिए निकला था. शनिवार को पारादीप से लगभग 240 नॉटिकल मील दूर यह समुद्र में डूब गया.

स्थिति अब भी अस्पष्ट

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने लोगों को बचाया जा सका है और कितने लापता हैं. बचाव अभियान लगातार जारी है और आसपास के जहाजों को भी मदद के लिए लगाया गया है.

ये भी पढ़ें-‘भारत की असली ताकत हैं महिलाएं’: राहुल गांधी ने पुणे में की छात्राओं से बात, मनुस्मृति पर बोल दी ये बात

समुद्री सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर समुद्री सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. जहाज पर बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक मौजूद थे और हादसे के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता जताई जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

7 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

19 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

41 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

53 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

56 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

1 hour ago