Bharat Express DD Free Dish

‘भारत की असली ताकत हैं महिलाएं’: राहुल गांधी ने पुणे में की छात्राओं से बात, मनुस्मृति पर बोल दी ये बात

Rahul Gandhi Chhatraon Ki Gunj: पुणे में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्राओं की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें उन्होंने छात्राओं के कई मुद्दों पर बातचीत की. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्राएं आई और राहुल गांधी से सवाल पूछे.

Rahul Gandhi Pune address women

राहुल गांधी ने पुणे में की छात्राओं से बात, मनुस्मृति पर भी उठाए सवाल

Rahul Gandhi Chhatraon Ki Gunj: पुणे में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्राओं की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें उन्होंने छात्राओं के कई मुद्दों पर बातचीत की. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्राएं आई और राहुल गांधी से सवाल पूछे. कार्यक्रम में आने को लेकर राहुल गांधी ने सभी का धन्यवाद किया और उनसे बातचीत की.

छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे उनका यहां पर स्वागत किया गया है उसके लिए मैं सभी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं. मैं यहां आपलोगों को कोई लेक्चर देने नहीं आया हूं, मैं यह नहीं बताने आया हूं कि मैं क्या सोचता हूं. यहां मैं आपसे राजनीति पर बात करने नहीं आया हूं. मैं तो सिर्फ ये चाहता हूं कि आप खुद बतायें कि आप क्या सोचती हैं. आप क्या कहना चाहती हैं, मैं ये सुनने आया हूं.

भारत की महिलाएं यूनिक हैं

राहुल गांधी ने आगे कहा कि आप सभी का मैं आज यहां स्वागत करता हूं. ऐसा पहली बार हो रहा है जब मुझे लड़के कम दिख रहे हैं या दिख ही नहीं रहे हैं. हर जगह लड़कियां ही हैं. मैं आपको कुछ याद दिलाना चाहता हूं कि आप सभी यूनिक हैं. स्पेशल हैं. आपके पास खुद का एक विजन है.

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे बड़ी ताकत क्या है. कोई इकोनॉमी कह सकता है तो कोई बोल सकता है कि हमारी मिलिट्री है. लेकिन इस बात को लेकर मैं पूरी तरह क्लियर हूं कि भारत की असल ताकत है हमारे देश की सशक्त और यूनिक महिलाएं.

हमारे देश की सबसे बड़ी पूंजी महिलाएं

उन्होंने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी पूंजी महिलाएं हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप किसी पुरुष से बात करेंगे तो वो महिलाओं को तीन बॉक्स में रखते हैं. एक बेटी, दूसरा पत्नी और तीसरे बॉक्स में मां होती हैं. इनमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं है, लेकिन हमारी महिलाएं बहुत प्रतिभाशाली हैं.

ये भी पढ़ें- नितिन नवीन की नई टीम संग पीएम मोदी की पहली बैठक! संगठन में नई जान फूंकने का दिया संदेश

उन्होंने मनुस्मृति को लेकर भी बड़े सवाल खड़े किये. राहुल गांधी ने कहा कि मनुस्मृति में महिलाओं की पूरी तरह से गलत व्याख्या की गई है. जिसमें कहा गया है कि महिला अपने पिता, बेटे और पति की होती है. लेकिन यह बेहद शर्मनाक है. ऐसा नहीं बोला जाना चाहिये. महिलाओं को स्वतंत्र होना चाहिये. आप किसी की नहीं हैं आपकी अपनी पहचान है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read