देश

Lok Sabha Speaker Election: लोकसभा स्पीकर चुने गए ओम बिरला, बनाया ये रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने कही ये बात

Lok Sabha Speaker Election: ओम बिरला को स्पीकर चुन लिया गया है. पीएम मोदी के प्रस्ताव का एनडीए सांसदों ने समर्थन किया और इसी के बाद वह स्पीकर चुन लिए गए. इस तरह से लगातार दूसरी बार स्पीकर चुने जाने का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया है तो वहीं इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी.

पीएम मोदी ने कहा, ”मैं पूरे सदन को बधाई देता हूं. हम सभी का विश्वास है कि आने वाले पांच साल में आप हमारा मार्गदर्शन करेंगे.आपके चेहरे की मीठी मीठी मुस्कान सदन को भी खुश रखती है.” इसी के साथ ही पीएम मोदी ने ये भी कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि अमृतकाल के इस महत्वपूर्ण कालखंड में दूसरी बार इस पद पर विराजमान होना बहुत बड़ा दायित्व आपको मिला है. ये अपने आप में रिकॉर्ड बन गया है. मालूम हो कि ओम बिरला के स्पीकर चुने जाने के बाद पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनको आसन तक लेकर गए.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Speaker Election: आज मोदी सरकार की पहली अग्निपरीक्षा…कौन होगा लोकसभा स्पीकर? विपक्ष ने खेला बड़ा दांव; जानें खफा दीदी को किस-किस ने किया फोन?

बता दें कि सुबह से ही लोकसभा स्पीकर के चुनाव को लेकर हलचल तेज थी. कांग्रेस नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए कांग्रेस सांसद के. सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाया था. पीएम मोदी ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा था. इसका NDA के सांसदों ने ध्वनिमत से समर्थन किया. इस तरह से ओम बिरला को लोकसभा का स्पीकर चुन लिया गया है. पीएम मोदी के प्रस्ताव पर जदयू के ललन सिंह, अनुप्रिया पटेल, चिराग पासवान समेत एनडीए के सहयोगी दलों ने समर्थन किया. इसके अलावा बीजेपी के तमाम सांसदों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया.

सुबह 11 बजे शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही

बता दें कि बुधवार को सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले उन नवनिर्वाचित सांसदों का नाम शपथ लेने के लिए पुकारा गया जिन्होंने अब तक संसद सदस्यता की शपथ नहीं ली थी. इसके बाद सदन के प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सदन को बताया कि लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उन्हें 16 नोटिस मिले हैं. उन्होंने सबसे पहले प्रस्ताव पेश करने के लिए पीएम मोदी का नाम लिया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में नए लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समर्थन किया.

तत्पश्चात जेडीयू नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष के लिए ओम बिरला का नाम प्रस्तावित किया, जिसका रालोद सांसद राजकुमार सांगवान ने समर्थन किया. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लोकसभा स्पीकर के लिए ओम बिरला का नाम प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया.

फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया. एनडीए में शामिल अन्य घटक दलों की तरफ से शिवसेना नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव, लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के मुखिया एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जेडीएस नेता एवं केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी, टीडीपी नेता एवं केंद्रीय मंत्री के. राममोहन नायडू , अपना दल (एस) नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित कई अन्य नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सदन में ओम बिरला का नाम प्रस्तावित किया और एनडीए के अन्य कई नेताओं ने इसका समर्थन किया.

विपक्षी दलों की ओर से मत विभाजन की नहीं हुई मांग

तो दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन की ओर से शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद अरविंद सांवत ने लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए के. सुरेश के नाम का प्रस्ताव सदन में रखा, जिसका आरएसपी नेता एनके प्रेमचंद्रन ने समर्थन किया. विपक्षी दलों की तरफ से अन्य कई नेताओं ने भी के. सुरेश के नाम का प्रस्ताव सदन में रखा और कई सांसदों ने उनका समर्थन किया. सदन के प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने ध्वनिमत से ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी. विपक्षी दलों की तरफ से मत विभाजन की मांग नहीं करने के कारण बिरला ध्वनिमत से ही अध्यक्ष चुन लिए गए.

राहुल गांधी व अखिलेश ने दी बधाई

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “हमें विश्वास है कि विपक्ष को बोलने की अनुमति देकर, हमें भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति देकर, आप भारत के संविधान की रक्षा करने का अपना कर्तव्य निभाएंगे. मैं एक बार फिर आपको और सदन के सभी सदस्यों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने चुनाव जीता है.” इसी के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “मैं लोकसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बहुत बधाई देता हूं. जिस पद पर आप बैठे हैं इससे बहुत गौरवशाली परंपराएं जुड़ी हुई हैं. लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में आप हर सासंद और हर दल को बराबरी का मौका और सम्मान देंगे. निष्पक्षता इस महान पद की महान जिम्मेदारी है. हम सबकी अपेक्षा है कि किसी भी जनप्रतिधि की आवाज ना दबाई जाए.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

7 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

42 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

47 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

1 hour ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

2 hours ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago