देश

अब सदन से बंक नहीं मार पाएंगे सांसद! बजट सत्र से लागू होगा स्मार्ट अटेंडेंस सिस्टम

Parliament Attendance: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने लखनऊ में आयोजित 86वें अखिल भारतीय सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी बजट सत्र में लोकसभा सांसद सदन के भीतर केवल अपनी निर्धारित सीटों से ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे.

इसे पहले सांसद अपनी हाजिरी लॉबी से दर्ज करा सकते थे, लेकिन अब उस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है. यह कदम सांसदों को कार्यवाही में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

अध्यक्ष ओम बिरला ने क्या कहा?

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के दौरान मीडिया से बात करते हुए संसद में गंभीरता और अनुशासन की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने आगे कहा कि संसद में अक्सर विपक्षी सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन के कारण कई दिनों तक कार्यवाही बाधित होती रही है. लेकिन अब सांसद सदन के संचालन के दौरान ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे और सदन के स्थगित होने पर, चाहे अवरोध ही कारण क्यों न हो, सांसद अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाएंगे.

सांसदों की असली भागीदारी है उद्देश्य

स्पीकर ओम बिरला का जोर इस बात पर है कि हाजिरी सिर्फ संसद परिसर में मौजूद होने का सबूत नहीं होनी चाहिए. यह सांसद की सक्रिय भागीदारी को दर्शाए ये मुहिम होनी चाहिए. इसलिए अब लोकसभा कक्ष में हर सीट पर पहले से ही लगे डिजिटल कंसोल से ही सांसद अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे. बाहर लॉबी या गलियारे में खड़े होकर या बैठकर हाजिरी लगाने का दौर अब पूरी तरह खत्म हो गया है.


ये भी पढ़ें: ‘धर्म में नियमों का पालन जरूरी’, शंकराचार्य के रथ स्नान पर रामभद्राचार्य की कड़ी आपत्ति


इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में बिरला ने कहा कि संसद ने भारत भर की विधायी संस्थाओं में लागू नियमों और परंपराओं में एकरूपता लाने के तरीकों पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया है. उन्होंने विभिन्न मापदंडों पर राज्य विधानसभाओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व पर भी प्रकाश डाला.

उन्होंने आगे कहा कि संसदीय लोकतंत्र की जीवंतता को बनाए रखने के लिए एक उत्तरदायी, समावेशी और दूरदर्शी विधायिका केंद्रीय महत्व रखती है, जो लोकतांत्रिक संस्थानों में जनता के विश्वास को बढ़ाने के लिए अनिवार्य है. संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

46 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

55 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago