Sarguja Gangrape Case: अम्बिकापुर की एक महिला ने थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि 18 जनवरी 2026 की सुबह करीब छह बजे उसके रिश्तेदार रविचंद उर्फ गुड्डू ने फोन कर कहा कि वाड्रफनगर में काम है, आकर देख लो. महिला घर से निकलकर बस से अम्बिकापुर आई और वहां से दूसरी बस पकड़कर वाड्रफनगर पहुंची.
कमरे में ले जाकर शराब पिलाई
बस स्टैंड पर रविचंद उसे लेने आया और मोटरसाइकिल से एक कमरे में ले गया. थोड़ी देर बाद उसने शराब मंगवाई. उसके साथी तेजमणी और दीपक भी वहां पहुंचे. तीनों ने शराब पी और महिला को भी जबरन शराब पिलाई. इसके बाद तीनों ने मिलकर उसके साथ गलत काम किया.
मामले में FIR दर्ज
महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्रारंभिक अपराध दर्ज कर केस को बसंतपुर थाना क्षेत्र की वाड्रफनगर चौकी को भेजा. वहां अपराध क्रमांक 09/2026 के तहत बीएनएस की धारा 70(1), 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
आरोपियों की गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने रविचंद उर्फ गुड्डू पारसिया (38 वर्ष), तेजमणी गौतम (18 वर्ष 5 माह) और दीपक विश्वनाथ (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
ये भी पढ़ें-करौली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दंगों के आरोपी अमीनुद्दीन खान का अवैध कॉम्प्लेक्स ढहा
प्रशासन की सख्ती
यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. महिला की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई से इलाके में संदेश गया है कि ऐसे अपराधों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

