देश

गिरने वाली है जम्मू-कश्मीर सरकार! उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर लगाया हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप

Omar Abdullah: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को पैसों का ऑफर देकर पाला बदलने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है.

दरअसल उमर अब्दुल्ला अपनी दादी अकबर जहान की 26वीं पुण्यतिथि पर पार्टी का सम्मेलन आयोजित किया था. जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला.

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी नेशनल कॉन्फ्रेंस को तोड़ने का प्रयास कर रही है. उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके विधायकों को पैसों का लालच दिया. जब पैसे से बात नहीं बनी तो उन्हें मंत्रालय का लालच दिया. जब उससे भी बात नहीं बनी तो अब बीजेपी उनके विधायकों से कह रही है कि हमारे साथ आ जाओगे तो हम आपको रियासत देंगे.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि उनके सभी विधायकों ने सभी बातें मुझसे बताई. सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी का एक वकील मेरे एक विधायक से बंद कमरे में मीटिंग करता है. और कहता है कि हमारे साथ आइए, हम आपको मंत्रालय भी देंगे और राज्य का दर्जा भी दिलाएंगे. इसके लिए 20 से 30 करोड़ रुपये तक देने की बात कही गई.

हमारे नेताओं का ईमान सस्ता नहीं

उन्होंने आगे कहा कि शायद कुछ लोग यह समझते हैं कि नेताओं का ईमान इतना सस्ता होता है, लेकिन उनके साथ खड़े लोग 20 करोड़ या 100 करोड़ रुपये के लिए भी अपना ईमान बेचने वाले नहीं हैं.

उमर अब्दुल्ला ने राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद उन्होंने केंद्र को अपने वादे पूरे करने के लिए समय दिया, लेकिन अब उन्हें लगता है कि केंद्र मौजूदा व्यवस्था को ही बनाए रखना चाहता है.

हमें काम नहीं करने दिया जा रहा- अब्दुल्ला

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में चुनी हुई सरकार को पूरी तरह से काम करने नहीं दिया जा रहा. उन्होंने कहा कि अगर सरकार को काम ही नहीं करने देना था, तो चुनाव कराने का मतलब क्या था? उमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाया,

अगर आप हमें सरकार चलाने नहीं देंगे, तो फिर हमें सरकार बनाने की अनुमति क्यों दी गई? इससे बेहतर था कि चुनाव ही नहीं कराए जाते.

उन्होंने केंद्र से राज्य का दर्जा बहाल करने की समयसीमा पर स्पष्ट जवाब मांगा. उमर ने कहा कि केंद्र बार-बार उचित समय की बात करता है, लेकिन यह उचित समय आएगा कब, यह कोई नहीं बताता.

जब भाजपा की सत्ता आएगी तब…

उन्होंने पूछा,

“हमें कैसे पता चलेगा कि उचित समय आ गया है? उस समय तक पहुंचने के लिए मुझे और मेरे साथियों को क्या करना होगा?” उमर अब्दुल्ला ने यह भी सवाल उठाया कि क्या केंद्र की नजर में उचित समय तभी आएगा, जब जम्मू-कश्मीर में भाजपा सत्ता में आएगी.

ये भी पढ़ें- शिवसेना UBT का बड़ा दांव, नरोत्तम मिश्रा को मशाल चिन्ह पर चुनाव लड़ने का दिया न्योता

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने संसदीय चुनाव में भी हिस्सा लिया और विधानसभा चुनाव में भी लोकतांत्रिक तरीके से मतदान किया. ऐसे में अब लोगों को राज्य का दर्जा वापस पाने की उम्मीद में और कितने चुनाव लड़ने होंगे?

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

20 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

44 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

57 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

1 hour ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

2 hours ago