प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन को बीजेपी भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रही है. जिसको लेकर पार्टी खास रणनीति बना रही है. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन है. बीजेपी इस दिन पूरे देश में ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम का आयोजन करेगी.
पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होने वाला कार्यक्रम सेवा ही संगठन 16 दिनों तक चलेगा. 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जंयती के दिन इसका समापन होगा. बीजेपी ने पिछले साल इन दिनों को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया था. ‘सेवा ही संगठन’ के कार्यक्रमों को लेकर बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी लगातार बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंदी और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित की गई.
यह भी पढ़ें- Rakshabandhan: पीएम मोदी को बच्चों ने बांधी राखी, प्रधानमंत्री बोले- काफी खास है ये पल, देखें तस्वीरें
बैठक में ‘मेरी माटी मेरा देश’ और दूसरे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई. ‘मेरी माटी मेरा गांव’ कार्यक्रम के जरिए बीजेपी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा इस दिन बीजेपी जिला स्तर पर 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर भी कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन को भव्य और खास तरीके से मनाने की तैयारियों में जुटी हुई है. गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पिछले साल (72वें) अपने जन्मदिन के मौके पर नामीबिया से लाए गए चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा था.
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…