Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, पूरे देश में ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम का होगा आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन को बीजेपी भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रही है. जिसको लेकर पार्टी खास रणनीति बना रही है. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन को बीजेपी भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रही है. जिसको लेकर पार्टी खास रणनीति बना रही है. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन है. बीजेपी इस दिन पूरे देश में ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम का आयोजन करेगी.

‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम का होगा आयोजन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होने वाला कार्यक्रम सेवा ही संगठन 16 दिनों तक चलेगा. 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जंयती के दिन इसका समापन होगा. बीजेपी ने पिछले साल इन दिनों को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया था. ‘सेवा ही संगठन’ के कार्यक्रमों को लेकर बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी लगातार बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंदी और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित की गई.

यह भी पढ़ें- Rakshabandhan: पीएम मोदी को बच्चों ने बांधी राखी, प्रधानमंत्री बोले- काफी खास है ये पल, देखें तस्वीरें

मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाएगी बीजेपी

बैठक में ‘मेरी माटी मेरा देश’ और दूसरे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई. ‘मेरी माटी मेरा गांव’ कार्यक्रम के जरिए बीजेपी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा इस दिन बीजेपी जिला स्तर पर 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर भी कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन को भव्य और खास तरीके से मनाने की तैयारियों में जुटी हुई है. गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पिछले साल (72वें) अपने जन्मदिन के मौके पर नामीबिया से लाए गए चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest