देश

भारत एक्सप्रेस का ऑपरेशन गैस चोर: दिल्ली में घरेलू गैस की लूट; न बुकिंग की जरूरत, बस चुकाइए मोटी रकम

LPG Black Marketing Delhi: देशभर में रसोई गैस की किल्लत और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों की खबरों के बीच राजधानी दिल्ली से LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है. सरकार लगातार दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है.

भारत एक्सप्रेस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने इस पूरे मामले की पड़ताल की. जांच में सामने आया कि दिल्ली के कई इलाकों में घरेलू LPG सिलेंडर खुलेआम ब्लैक में बेचे जा रहे हैं. इतना ही नहीं, सिलेंडरों में गैस चोरी का खेल भी चल रहा है.

दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत करीब 913 रुपये है, लेकिन कालाबाजारी करने वाले लोग इसी सिलेंडर के लिए 2 हजार से लेकर 3,500 रुपये तक वसूल रहे हैं.

झिलमिल कॉलोनी में 3 हजार रुपये में बिक रहा सिलेंडर

भारत एक्सप्रेस के अंडरकवर रिपोर्टर जब दिल्ली की झिलमिल कॉलोनी पहुंचे तो वहां नंदी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से जुड़े एक कर्मचारी ने घरेलू गैस सिलेंडर के बदले 3 हजार रुपये मांगे.

हैरानी की बात यह रही कि जिस समय यह पूरा खेल चल रहा था, उसी दौरान गैस एजेंसी के बाहर दिल्ली पुलिस के जवान भी मौजूद थे. बावजूद इसके, कालाबाजारी बेखौफ जारी थी. आरोपी कर्मचारी ने साफ कहा कि सिलेंडर की डिलीवरी कब होगी, यह वही तय करेगा.

दिल्ली गेट में भी खुला खेल

इसके बाद टीम दिल्ली गेट इलाके में पहुंची. यहां जसप्रीत गैस सर्विस के कर्मचारियों ने घरेलू सिलेंडर के लिए 1800 से 2 हजार रुपये तक की मांग की. वहीं एक कर्मचारी ने दो सिलेंडरों के लिए 5400 रुपये मांगे.

यह इलाका दिल्ली सरकार के सचिवालय और खाद्य एवं रसद विभाग के मुख्यालय से ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन इसके बावजूद यहां खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग चलती दिखाई दी.

गीता कॉलोनी में 3500 रुपये तक पहुंचा रेट

जांच आगे बढ़ी तो टीम गीता कॉलोनी पहुंची. यहां गांधीनगर गैस सर्विस से जुड़े कर्मचारी ने बताया कि 3500 रुपये से कम में सिलेंडर नहीं मिलेगा. यानी बिना बुकिंग के गैस चाहिए तो लोगों को तय कीमत से करीब ढाई हजार रुपये ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं.

गैस चोरी का भी खुलासा

यमुना बाजार इलाके में जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ. यहां मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि घरेलू सिलेंडर 1800 से 2 हजार रुपये में बेचे जा रहे हैं और कई सिलेंडरों में 3-3 किलो गैस कम होती है.

यानी सिर्फ कालाबाजारी ही नहीं, बल्कि गैस चोरी का खेल भी साथ-साथ चल रहा है. वहीं भारत एक्सप्रेस की टीम नंदनगरी के मंडोली गांव भी पहुंची, जहां कई गैस एजेंसियों के गोदाम मौजूद हैं. यहां एक व्यक्ति ने 2500 रुपये में कभी भी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की बात कही.

सवालों के घेरे में सिस्टम

पूरी जांच के दौरान सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि आखिर पुलिस और संबंधित विभागों की मौजूदगी के बावजूद यह खेल कैसे चल रहा है. एक तरफ सरकार गैस की कमी से इनकार कर रही है, वहीं दूसरी तरफ एजेंसियों के कर्मचारी और मुनाफाखोर लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर जमकर कमाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- कचहरी में की थी छात्र की हत्या, फाइलें तक करा दी थीं गायब; अब जेल की सलाखों के पीछे कटेगी इस बाहुबली की जिंदगी

अब जरूरत है कि पेट्रोलियम मंत्रालय, दिल्ली सरकार और पुलिस प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करे, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

50 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

51 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago