Operation Sindoor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पाकिस्तान और नेपाल से सटे सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के लिए सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को बधाई दी.
अमित शाह ने राज्यों को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के साथ-साथ एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, होम गार्ड्स और एनसीसी जैसी राहत और बचाव टीमों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया.
गृह मंत्री ने सभी मीडिया मंचों पर देश-विरोधी प्रचार की निगरानी करने और त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में निर्बाध संचार और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया.
ये भी पढ़ें:Operation Sindoor से बौखलाए PAK की पुंछ में गोलाबारी, 12 भारतीयों की जान गई, 15-20 घायल
-भारत एक्सप्रेस
NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…
Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…
Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…
फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…