Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Operation Sindoor से बौखलाए PAK की पुंछ में गोलाबारी, 12 भारतीयों की जान गई, 15-20 घायल

पाकिस्तान की पूंछ में गोलाबारी से 12 भारतीय नागरिकों की मौत. भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में 23 पाक सैनिक मरे. भिंबर में 15-20 नागरिक हताहत. तनावपूर्ण स्थिति बरकरार.

pakistan ceasefire violation

सांकेतिक फोटो

Aarika Singh Edited by Aarika Singh

Operation Sindoor: सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के भीतर भारतीय एयरस्ट्राइक के बाद, पाकिस्तानी सेना ने कल देर रात पुंछ सेक्टर में भारी गोलाबारी की, जिसमें भारतीय चौकियों के साथ-साथ नागरिक ढांचे को भी निशाना बनाया गया. इस हमले में 12 नागरिकों की मौत हो गई.

इसके जवाब में, भारतीय सेना ने रात 1:30 बजे से सुबह 6:00 बजे तक जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तानी ठिकानों पर तोपों से जोरदार गोला-बारूद दागा. इस जवाबी हमले में पाकिस्तानी सेना के 25 जवान घायल हुए, जिनमें से 23 की बाद में मौत हो गई.

वहीं, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POJK) के भिंबर जिले के जनरल अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार, 15-20 नागरिकों की मौत की भी खबर है, जो भारत की जवाबी कार्रवाई में हताहत हुए हैं. स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: मसूद अजहर चूहे की तरह भाग रहा, सिरसा बोले- पाक को अब खाक में मिलाएंगे

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital