Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Operation Sindoor से आतंक पर भारत का करारा प्रहार, गृह मंत्री अमित शाह की सीमावर्ती राज्यों की सरकारों के साथ अहम बैठक

अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी और सेना को बधाई दी. राज्यों को राहत बलों को तैयार रखने, देश-विरोधी प्रचार रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

amit shah news

Operation Sindoor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पाकिस्तान और नेपाल से सटे सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के लिए सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को बधाई दी.

सीमाओं पर सुरक्षा और आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

अमित शाह ने राज्यों को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के साथ-साथ एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, होम गार्ड्स और एनसीसी जैसी राहत और बचाव टीमों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया.

देश-विरोधी प्रचार पर सख्ती

गृह मंत्री ने सभी मीडिया मंचों पर देश-विरोधी प्रचार की निगरानी करने और त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में निर्बाध संचार और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया.

ये भी पढ़ें:Operation Sindoor से बौखलाए PAK की पुंछ में गोलाबारी, 12 भारतीयों की जान गई, 15-20 घायल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest