वीडियो ग्रैब
Video: सुबह-सुबह का नाश्ता अक्सर लोग ब्रेड व चाय के साथ खाने वाले रस्क या फिर बिस्कुट खाकर करते हैं और जल्दी से ऑफिस या फिर स्कूल निकल जाते हैं. ये चीजें ऐसी हैं, जिसका इस्तेमाल रोजमर्रा की जिंदगी में अधिकांश लोग करते हैं, लेकिन लोगों को ये नहीं मालूम होता है कि इसे कैसे बनाया जाता है और किसी तरह से पैकिंग की जाती है, लेकिन रस्क पैक करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कितनी गंदी तरह से उसे पैक किया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक कर्मचारी रस्क पर पैर रखकर लेटा है तो वहीं दूसरा कर्मचारी जो रस्क पैक कर रहा है, उसने भी रस्क पर पैर रख रखा है और पैकिंग करने से पहले रस्क को बार-बार चाट रहा है. सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि वो लोग अपनी इस गंदी हरकत का वीडियो भी बना रहे हैं, जो कि कई सालों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह वीडियो 16 सितम्बर 2021 को पहली बार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. तब इसे इंस्टाग्राम पर (giedde) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था तो एक बार फिर से ये वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स आरोपियों को पुलिस से गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं तो वहीं तमाम यूजर्स ये भी लिख रहे हैं कि अब वे रस्क खाना बंद कर देंगे. तो वहीं किसी ने लिखा कि, उन्होंने ये वीडियो देखने के बाद घर में रखे रस्क को फेंक दिया है. इसी के साथ वीडियो बना रहे लोग और रस्क की पैकिंग कर रहे कर्मचारी अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं यह वीडियो कहां का है और किसने बनाया है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन इस वीडियो के एक बार फिर से वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा एक बार फिर से फूटा है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…