देश

UP News: कौशांबी में सवा लाख का इनामी बदमाश गुफरान एनकाउंटर में ढेर, प्रदेश के कई जिलों में दर्ज थे हत्या और लूट के मुकदमे

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां STF ने सवा लाख के इनामी बदमाश गुफरान को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. प्रदेश में लगातार अपराधियों व बदमाशों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है. इसी क्रम में गुफरान के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है तो वहीं प्रदेश के अन्य राज्यों में भी मुठभेड़ के साथ धर-पकड़ जारी है.

कौशांबी से खबर खबर सामने आ रही है कि सवा लाख का इनामी बदमाश गुफरान एनकाउंटर में ढेर हो गया है. सुबह पांच बजे एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में गुफरान मारा गया है. उसके पास से एसटीएफ को 9MM की एक कारबाईन, 32 बोर की एक पिस्टल, अपाचे बाइक बरामद हुई है. बता दें कि गुफरान हत्या, लूट, हत्या के प्रयास जैसे सात मामलों में वांटेड था. एडीजी प्रयागराज की ओर से गुफरान पर एक लाख का इनाम रखा गया था और सुल्तानपुर पुलिस की ओर से 25 हजार का इनाम था तो वहीं प्रतापगढ़, सुल्तानपुर में गुफरान पर 13 से ज्यादा मामले दर्ज थे. गुफरान प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला था. कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर में मुठभेड़ हुई है, जिसमें वह मारा गया है.  इस सम्बंध में एसपी कौशांबी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह एसटीएफ से मुठभेड़ में सवा लाख के बदमाश गुफरान को गोली लगी थी. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. उस पर हत्या, लूट और हत्या के प्रयास में मुकदमें दर्ज थे.


ये भी पढ़ें- मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने किया पेशाब, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

फिलहाल बता दें कि प्रदेश में कई महीनों से लगातार माफियाओं, अपराधियों व बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में कल हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक घायल सहित दो गोकश पुलिस ने गिरफ्तार किए थे तो वहीं दो गोकश मौके से फरार हो गए थे, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. तो वहीं मौके से पुलिस ने एक प्रतिबंधित पशु, दो तमंचे, कारतूस व कटान करने के उपकरण बरामद किए थे. इस मुठभेड़ की खबर 26 जून को सामने आई थी. मुठभेड़ शाहपुर से कल्याणपुर जाने वाले रास्ते पर बाग में गोकशी की फिराक में गोकश थे, उसी दौरान हुई थी. वहीं संभल में लगातार ऑपरेशन लंगड़ा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 25000 का इनामी पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो पशु तस्कर पुलिस की गोली से घायल हुए थे और इसी के साथ पुलिस ने दोनों पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया था. इसी तरह हाल ही में कई और भी बदमाश लंगड़ा ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

12 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

17 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

18 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

29 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

50 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago