देश

दो अमेरिकी, एक रूसी और एक जॉर्जियाई नागरिक भी सम्मानित; जानिए कौन हैं राष्ट्रपति मुर्मु से पद्म पुरस्कार पाने वाले 65 लोग

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित ‘नागरिक अलंकरण समारोह-2’ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कई हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया. पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी लोग विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियां हैं. इस समारोह में कुल 65 लोगों को सम्मान किए गए.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. उनकी ओर से यह सम्मान उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया. प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज और मशहूर गायिका अलका याग्निक को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

समारोह में पी. नारायणन और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) केटी थॉमस को साहित्य, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण प्रदान किया गया. वहीं एसकेएम मैलानंदन, ममूटी, वेल्लापल्ली नटेसन और दत्तात्रेयुडु नोरी को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

दो अमेरिकी, एक रूसी और एक जॉर्जियाई नागरिक को मिला पुरस्कार

इस बार पद्म पुरस्कार पाने वालों में दो अमेरिकी, एक रूसी और एक जॉर्जियाई नागरिक भी शामिल रहे. समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में कुल 65 पुरस्कार दिए गए, जिनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री शामिल हैं. इससे पहले 25 मई को आयोजित पहले समारोह में भी 65 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए थे.

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं. इन्हें तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिया जाता है. ये सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, समाजसेवा, व्यापार और जनसेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को प्रदान किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग: BJP से झारखंड का बदला ले रही है कांग्रेस? अलर्ट मोड पर नितिन नबीन

पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है. इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

34 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

42 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

48 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

1 hour ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

1 hour ago