Dhirendra Shastri Viral Video: पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है. देश भर में नागरिकों में आक्रोश है और लोग सरकार से आतंक के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि पीड़ित परिवारों को पूरा न्याय मिलेगा और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी.
इसी मुद्दे पर अब बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का भी बयान सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे एक वीडियो में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने रक्षा मंत्री को सुझाव दिया है कि उनकी “शक्ति” का राष्ट्रहित में उपयोग किया जाए.
वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते नजर आ रहे हैं कि उनके पास ऐसी चेतना है जिससे वे भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी पहले से दे सकते हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार उनकी इस शक्ति का गोपनीय तरीके से देश की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करे.
उन्होंने कहा, “हम कोई सरकारी अधिकारी नहीं बन सकते, लेकिन हमारे पास जो हनुमान जी की कृपा से शक्ति है, उसका राष्ट्र के लिए लाभ उठाया जाना चाहिए. अगर हम खुलकर बातें करेंगे, तो खतरा हम पर भी आ सकता है. इसलिए यह काम पूरी तरह गोपनीय रखा जाए.”
आचार्य शास्त्री ने यह भी जोड़ा कि वे अब भारत के हित में सक्रिय रूप से काम करने की दिशा में बढ़ रहे हैं. उनका कहना था कि सिर्फ ‘मन की बात’ करने से देश का कल्याण नहीं होगा, कुछ ठोस कदम उठाने जरूरी हैं.
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के सुझाव का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स ने उन्हें सलाह दी है कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में चुप रहना ही बेहतर होता.
कई लोगों ने सवाल उठाए कि यदि धीरेंद्र शास्त्री के पास सच में ऐसी शक्तियां थीं, तो उन्होंने पहले कभी किसी बड़ी घटना को क्यों नहीं रोका या इसकी भविष्यवाणी क्यों नहीं की. हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब का है, लेकिन चर्चा में यह तेजी से बना हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…
Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…
Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…
Arunachal Pradesh Cannabis Crackdown: अरुणाचल के वेस्ट कामेंग में NCB, SSB और पुलिस ने 458…
Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…