देश

बड़े एक्शन की तैयारी में मोदी सरकार? आर्मी चीफ से मुलाकात के बाद पीएम मोदी से मिलने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद से मोदी सरकार लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है. इसी कड़ी में सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ सीडीएस अनिल चौहान से मुलाकात करने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) से मिलने पहुंचे. लोक कल्याणा मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचकर रक्षा मंत्री ने मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी. डिफेंस मिनिस्टर ने पहलगाम और कश्मीर के अन्य इलाकों में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे सैन्य अभियान की जानकारी दी.

PM Modi से रक्षा मंत्री ने की मुलाकात

पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात के पहले, राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक में सेना प्रमुख सीडीएस अनिलल चौहान से मुलाकात कर ऑपरेशन के बारे में अपडेट लिया था.

यह भी पढ़ें- “हिम्मत है तो आओ यहां…”, बिलावल भुट्टो के बयान पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का तगड़ा पलटवार, जानें क्या कहा?

गौरतलब है कि पाकिस्तान की सेना पिछले चार दिनों से नियंत्रण रेखा के उस ओर से गोलीबारी कर रही है. भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है. गोलीबारी का यह सिलसिला पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद शुरू हुआ है. इस बीच रचीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी.

रक्षा मंत्री और जनरल अनिल चौहान की यह मुलाकात भी करीब 40 मिनट तक चली. माना जा रहा है कि इस दौरान आतंकवाद के खात्मे को लेकर जनरल अनिल चौहान ने रक्षा मंत्री को सैन्य रणनीति और तैयारियों से अवगत कराया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की यह मुलाकात दिल्ली में रक्षा मंत्री के आवास पर हुई थी.

माना जा रहा है कि रक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने भारतीय सैन्य बलों की तैयारियों पर रक्षा मंत्री को जानकारी दी थी. रक्षा तैयारियों को लेकर रविवार को दिल्ली में बीएसएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे. रविवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डायरेक्टर जनरल दलजीत सिंह चौधरी गृह मंत्रालय गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

7 seconds ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

12 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

44 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago