Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. हमले के बाद से देश की जनता में आक्रोश भरा हुआ है. आतंकियों के कायराना हमले पर हर जगह पाकिस्तान की थू-थू हो रही है. घाटी में पहली बार ऐसा हुआ है कि आतंकियों ने टूरिस्टों पर हमला किया है. इस हमले में लगभग 26 लोगों की मौत हो गई है. इसमें मरने वालों में कर्नाटक के मंजूनाथ राव भी शामिल है. वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कश्मीर की गर्मी की छुट्टियां मनाने पहुंचे थे. अभी उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह बता रहे हैं कि इस टूर से पति-पत्नी कितने खुश हैं.
आतंकी हमले में जान गवाने वाले मंजूनाथ का आखिरी वीडियो सामने आया है जिसमें मंजूनाथ और उनकी पत्नी पल्लवी अपनी कश्मीर यात्रा के दूसरे दिन एक शिकारा राइड कर रहे हैं. इस दौरान दोनों पति-पत्नी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. मंजूनाथ और उनकी पत्नी वीडियो में कहते हैं मैं मंजूनाथ शिवमोग्गा कर्नाटक से. अब हमारा कश्मीर टूर का दूसरा दिन है. कल हम बोट हाउस में रुके थे और बोट हाउस बहुत ही अच्छा था. अब हम कश्मीर में शिकारा राइड कर रहे हैं और शिकार राइड करवा रहे हैं मोहम्मद रफीक जी.
वीडियो रिकॉर्ड होने के कुछ ही घंटे बाद पहलगाम के पास हुए भारी आतंकी हमले में मंजूनाथ की जान चली गई. बता दें कि हमला दिन के लगभग 2:30 बजे हुआ जब कई पर्यटक घुड़सवारी और स्थानीय व्यंजनों का आनंद उठा रहे थे. हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी.
ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को गृह मंत्री अमित शाह ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उनकी पत्नी ने बताया कि हमले के दौरान मंजूनाथ को गोली लगते ही मौत हो गई. उन्होंने बताया मेरे सामने ही मेरे पति को गोली मारी गई. मैंने चिल्लाकर कहा कि इन्हें एयरलिफ्ट करों, बचा लो…लेकिन वो नहीं बचे. पल्लवी ने दावा किया कि आंतकियों ने उन्हें भी मारने की धमकी दी लेकिन फिर कहा जाओ जाकर मोदी को बता देना हमने ये किया है.
इस हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हुई है जिनमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. ये हमला उस समय हुआ जब भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति वेंस दौरे पर थे. गृहमंत्री अमित शाह ने हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कश्मीर का रुख किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…
ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…
Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…
Smit Machchhar Prediction: 'आसमान में जब हालात बिगड़ते हैं तो क्रू ही आपकी जान बचाता…
फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…