Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पहलगाम अटैक में आतंकियों का शिकार बने मंजूनाथ, पत्नी के साथ का आखिरी Video आया सामने

Pahalgam Terror Attack: मंजूनाथ और उनकी पत्‍नी पल्‍लवी का अपनी कश्‍मीर यात्रा के दूसरे दिन शिकारा राइड का एक वीडियो सामने आया है. इस दौरान दोनों पति-पत्‍नी बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. हमले के बाद से देश की जनता में आक्रोश भरा हुआ है. आतंकियों के कायराना हमले पर हर जगह पाकिस्तान की थू-थू हो रही है. घाटी में पहली बार ऐसा हुआ है कि आतंकियों ने टूरिस्टों पर हमला किया है. इस हमले में लगभग 26 लोगों की मौत हो गई है. इसमें मरने वालों में कर्नाटक के मंजूनाथ राव भी शामिल है. वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कश्मीर की गर्मी की छुट्टियां मनाने पहुंचे थे. अभी उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह बता रहे हैं कि इस टूर से पति-पत्नी कितने खुश हैं.

पत्नी के साथ का आखिरी वीडियो आया सामने

आतंकी हमले में जान गवाने वाले मंजूनाथ का आखिरी वीडियो सामने आया है जिसमें मंजूनाथ और उनकी पत्नी पल्लवी अपनी कश्मीर यात्रा के दूसरे दिन एक शिकारा राइड कर रहे हैं. इस दौरान दोनों पति-पत्नी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. मंजूनाथ और उनकी पत्नी वीडियो में कहते हैं मैं मंजूनाथ शिवमोग्गा कर्नाटक से. अब हमारा कश्मीर टूर का दूसरा दिन है. कल हम बोट हाउस में रुके थे और बोट हाउस बहुत ही अच्छा था. अब हम कश्मीर में शिकारा राइड कर रहे हैं और शिकार राइड करवा रहे हैं मोहम्मद रफीक जी.

चंद घंटे में ही मच गई तबाही

वीडियो रिकॉर्ड होने के कुछ ही घंटे बाद पहलगाम के पास हुए भारी आतंकी हमले में मंजूनाथ की जान चली गई. बता दें कि हमला दिन के लगभग 2:30 बजे हुआ जब कई पर्यटक घुड़सवारी और स्थानीय व्यंजनों का आनंद उठा रहे थे. हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को गृह मंत्री अमित शाह ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पत्नी के सामने ही पति को मारी गोली

उनकी पत्नी ने बताया कि हमले के दौरान मंजूनाथ को गोली लगते ही मौत हो गई. उन्होंने बताया मेरे सामने ही मेरे पति को गोली मारी गई. मैंने चिल्लाकर कहा कि इन्हें एयरलिफ्ट करों, बचा लो…लेकिन वो नहीं बचे. पल्लवी ने दावा किया कि आंतकियों ने उन्हें भी मारने की धमकी दी लेकिन फिर कहा जाओ जाकर मोदी को बता देना हमने ये किया है.

हमले में दो विदेशी पर्यटक भी शामिल

इस हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हुई है जिनमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. ये हमला उस समय हुआ जब भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति वेंस दौरे पर थे. गृहमंत्री अमित शाह ने हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कश्मीर का रुख किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital