देश

पहलगाम आतंकी हमले में बड़ी कामयाबी, आतंकियों की मदद करने वाला यूसुफ गिरफ्तार

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 में हुए आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा बलों को पांच महीने बाद बड़ी सफलता मिली है. इस हमले में आतंकियों की मदद करने वाले आरोपी मोहम्मद यूसुफ कटारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यूसुफ कुलगाम का रहने वाला है और उस पर आरोप है कि उसने आतंकियों को रास्ता दिखाने, रुकने की जगह दिलाने और हथियार मुहैया कराने जैसी पूरी लॉजिस्टिकल मदद दी थी.

पुलिस कस्टडी में आरोपी

मोहम्मद यूसुफ कटारी की यही मदद आतंकियों को बैरसन घाटी में 26 निर्दोष पर्यटकों की बेरहमी से हत्या करने में काम आई. फिलहाल यूसुफ को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है और उससे पूछताछ जारी है. माना जा रहा है कि उससे कई और अहम जानकारियां मिल सकती हैं जिससे आतंकी नेटवर्क को और कमजोर करने में मिलने में मदद मिल सकता है.

सुरक्षा अधिकारियों का क्या कहना है?

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में शामिल तीन आतंकियों को पहले ही मार गिराया गया था. यह कार्रवाई ऑपरेशन महादेव के तहत की गई थी. 22 अप्रैल को हुए इस हमले के बाद से ही सुरक्षाबल लगातार जांच में जुटे थे और अब यूसुफ की गिरफ्तारी से उन्हें बड़ी कामयाबी मिली है. इसके अलावा कुलगाम जिले के ब्रिनाल जंगल में एक आतंकी ठिकाने का भी पता लगाकर उसे विस्फोट से खत्म कर दिया गया था. वहां से गैस सिलेंडर, हथियार, मोबाइल फोन, सिम और अन्य सामान बरामद हुआ है जिसे आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाता था.

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, कहा-‘विकसित भारत के निर्माण में उनके राष्ट्रवादी विचार जरूरी’

सर्च ऑपरेशन तेज

सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है ताकि किसी और खतरे को समय रहते रोका जा सके. इस कार्रवाई से इतना तो साफ है कि सुरक्षाबल आतंकियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह से सक्रिय हैं और किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago