Asia Cup 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर-4 मुकाबले के बाद मैदान से बाहर भी तनाव जारी है. दुबई में हुए इस मैच में जहां भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया. वहीं कुछ खिलाड़ियों की हरकतों ने दोनों देशों के बोर्डों के बीच विवाद खड़ा कर दिया है.
21 सितंबर को खेले गए मैच के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक पूरा करने के बाद बंदूक चलाने जैसा सेलिब्रेशन किया. वहीं तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने फील्डिंग करते समय प्लेन गिराने का इशारा किया. इन दोनों खिलाड़ियों की हरकतों से भारतीय टीम ने काफी नराजगी जाहिर की.
BCCI ने 24 सितंबर को इन हरकतों की औपचारिक शिकायत ICC से की और दोनों खिलाड़ियों के वीडियो सबूत के तौर पर भेजे. बोर्ड का कहना है कि ये सिर्फ सेलिब्रेशन नहीं बल्कि जानबूझकर की गई उकसाने वाली हरकत थी. अब मामला ICC एलीट पैनल रेफरी रिची रिचर्डसन के पास है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरहान ने अपने बचाव में कहा कि यह केवल सेलिब्रेशन का एक पल था और उन्होंने बिना किसी गलत नीयत के ऐसा किया. लेकिन BCCI अधिकारियों का कहना है कि जब खिलाड़ी खुद मान रहा है कि उसे इस पर कोई पछतावा नहीं है, तो यह खेलभावना के खिलाफ है.
इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर आरोप लगाए हैं. 14 सितंबर को टॉस के दौरान सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था. इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर भी आपत्ति जताई गई.
ICC ने PCB की शिकायत को संज्ञान में लिया है और रिपोर्ट रेफरी रिची रिचर्डसन को भेज दी है. उन्होंने सूर्यकुमार यादव से ई-मेल के जरिए जवाब मांगा है. मेल में कहा गया है कि कप्तान ने अनुचित टिप्पणी करके खेल की गरिमा को ठेस पहुंचाया गया है. यदि सूर्या इन आरोपों को नहीं मानते, तो सुनवाई होगी जिसमें भारतीय कप्तान और PCB के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे.
भारत-पाकिस्तान मुकाबले हमेशा से ही हाई वोल्टेज माहौल के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस बार मैदान पर हुई छोटी-छोटी हरकतों ने इसे और पेचीदा बना दिया है. अब सभी की नजरें ICC पर हैं कि वह इन घटनाओं पर क्या रुख अपनाता है.
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…