देश

हिंदू-मुस्लिम एकता का अमर संदेश: पहलगाम में तिरंगा यात्रा ने रचा इतिहास

पहलगाम की वादियाँ इस बार न केवल प्राकृतिक सौंदर्य, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव के अद्भुत दृश्य की गवाह बनीं. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) के तत्वावधान में आयोजित ‘विशेष तिरंगा एवं शांति, सद्भाव एवं विकास यात्रा’ ने एक ऐतिहासिक पहल का साक्षी बनकर साबित कर दिया कि ‘हिंदू और मुसलमान कभी अलग नहीं हो सकते.’

डॉ. इंद्रेश कुमार, मार्गदर्शक, MRM, ने इस यात्रा को नेतृत्व प्रदान करते हुए ऐलान किया “हमारी संस्कृति, हमारा तिरंगा और हमारा संविधान हमें एक सूत्र में बाँधता है. चाहे इतिहास की विभीषिका हो या वर्तमान की चुनौती, हम साथ हैं और साथ रहेंगे.” उन्होंने POK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) को लेकर स्पष्ट कहा ”यह भारत का अभिन्न अंग है और एक दिन तिरंगा वहाँ भी लहराएगा.”

कश्मीर की पहचान आतंक नहीं

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर, कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने कहा “यह धरती ऋषियों, सूफियों और संतों की है, जिन्होंने प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया. आतंकवाद हमारी पहचान नहीं, हमारी आत्मा ‘शांति’ है.”

इस मौके पर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख्शां अंद्राबी, MRM संयोजक मोहम्मद अफजल, डॉ. शालिनी अली, और सैकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में कहा “कश्मीर का विकास, शांति और तिरंगा हमारी प्राथमिकता है.”

बाबा ज़ैनुद्दीन ऋषि की दरगाह पर श्रद्धांजलि

यात्रा के दौरान डॉ. इंद्रेश कुमार और MRM प्रतिनिधियों ने ऐशमुकाम स्थित बाबा ज़ैनुद्दीन ऋषि की दरगाह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने दरगाह के विकास कार्यों का जायजा लिया और कहा “यह स्थल हमारी साझी विरासत का प्रतीक है.”

एक भारत, अखंड भारत

यह यात्रा केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि कश्मीर के नए भविष्य का उद्घोष थी. हर तरफ तिरंगे की चमक, हर गली में “भारत माता की जय” का नारा, और हर चेहरे पर देशभक्ति की भावना. यही है नए कश्मीर की तस्वीर. जैसा कि डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा – “हम सदियों से साथ हैं, आज हैं, और कल भी रहेंगे.”

ये भी पढ़े: दिल्ली की बारिश के हालात पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI ने कहा दो घंटे की बारिश से राजधानी लकवाग्रस्त

भारत एक्सप्रेस

Dr. Khalid Raza Khan

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

22 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

31 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

33 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago