देश

रूस का यूक्रेन पर हमला, जेलेंस्की बोले- कूटनीतिक वार्ता के बीच जानबूझकर बरसाए गए बम, मॉस्को को खत्म करनी होगी जंग

Russia-Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Zelensky) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच वाशिंगटन में होने वाली मुलाकात से पहले रूस ने एक बार फिर यूक्रेन को निशाना बनाया है. इसकी जानकारी खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया के जरिए दी.

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “वाशिंगटन में शांति को लेकर चर्चा से पहले रूस ने जानबूझकर हमला किया. हम राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इस बैठक में यूक्रेन, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, फिनलैंड, यूरोपीय संघ और नाटो के नेता शामिल होंगे. सभी शांति और सुरक्षा चाहते हैं, लेकिन रूस खार्किव, जापोरिज्जिया, सूमी और ओडेसा पर हमले कर रहा है. वह घर और बुनियादी ढांचे नष्ट कर रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “खार्किव में ड्रोन हमले से सात लोग मारे गए, जिनमें डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है. जापोरिज्जिया में मिसाइल हमले से तीन की मौत और 20 घायल हुए. मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं.”

रूस जानबूझकर बच्चों को मार रहा है

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अन्य हमलों की जानकारी देते हुए बताया कि ओडेसा में एक ऊर्जा केंद्र पर हमला हुआ, जो अजरबैजान की कंपनी का है. रूस जानबूझकर लोगों, खासकर बच्चों को मार रहा है. पुतिन दबाव बनाए रखने और कूटनीतिक प्रयासों को कमजोर करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. इसलिए हमें मदद चाहिए ताकि ये हमले रुकें. रूस को युद्ध के लिए पुरस्कृत नहीं किया जाना चाहिए. युद्ध को समाप्त करना होगा.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की सोमवार को शीर्ष यूरोपीय नेताओं से मिले समर्थन के बाद व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे.

बैठक की पूर्व संध्या पर, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “कल व्हाइट हाउस में एक बड़ा दिन है. इतने सारे यूरोपीय नेता एक साथ कभी नहीं मिले. उनकी मेजबानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है.”


ये भी पढ़ें: अब शुक्र फतह करने उतरेगा रूस, 2036 से पहले शुक्र ग्रह पर भेजेगा वेनेरा-डी मिशन


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

1 hour ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago