Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Hindu-Muslim unity

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं, ने कोलकाता में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया; राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और 'विकसित भारत@2047' के संकल्प का दिया मंत्र। 'एक हिन्द-जय हिन्द' के नारों से गूंजा कोलकाता; जामिया हमदर्द के रजिस्ट्रार कर्नल ताहिर मुस्तफ़ा भी रहे मौजूद।

पहलगाम की वादियाँ इस बार सिर्फ़ प्राकृतिक खूबसूरती ही नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता और राष्ट्रीय एकजुटता की गवाही भी बनीं. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा ने साबित कर दिया कि कश्मीर की असली पहचान भाईचारा और शांति है.

देश में गंगा जमुनी तहजीब की एक बड़ी मिसाल मध्य प्रदेश को भोपाल में देखने को मिलती है, जहां मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया करबला पहुंचने से पहले भगवान कृष्ण को सलामी देता है.

जयपुर में ईद-उल-फितर के मौके पर भगवाधारी हिंदुओं ने मुस्लिम नमाजियों पर फूलों की वर्षा कर भाईचारे का संदेश दिया. यह आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बनकर शांति और सौहार्द का प्रतीक बना.

मानवता की मिसाल देते हुए एक हिंदू परिवार ने लिवर सिरोसिस से पीड़ित एक दिव्यांग मुस्लिम व्यक्ति की जान बचाने के लिए अपने ब्रेन-डेड बेटे का लिवर दान कर दिया.