Pakistan Blames India Diwali for Lahore Air Pollution: पाकिस्तान का सांस्कृतिक शहर लाहौर इन दिनों भयंकर वायु प्रदूषण की चपेट में है. हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि लाहौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 600 के खतरनाक स्तर को पार कर गया है और यह दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में नंबर वन बना हुआ है. जहरीली हवा का असर खेल के मैदान पर भी पड़ा है, जिसके चलते पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला दूसरा टेस्ट मैच लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट करना पड़ा. लेकिन अपनी नाकामी छिपाने के बजाय पाकिस्तान ने एक बार फिर इस संकट का ठीकरा भारत के सिर फोड़ दिया है.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट कर दावा किया कि लाहौर की हवा खराब होने के पीछे भारत जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि अमृतसर, चंडीगढ़ और आसपास के भारतीय इलाकों में दिवाली पर हुई आतिशबाजी और पराली जलाने से उठा जहरीला धुआं पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली धीमी हवाओं के साथ सीमा पार कर लाहौर पहुंच गया है.
सोशल मीडिया पर छिड़ी मीम्स की बाढ़, यूजर्स बोले- हवा का रुख बदल गया क्या?
पाकिस्तानी मंत्री के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भारतीय और वैश्विक यूजर्स ने जमकर चुटकी लेनी शुरू कर दी. लोगों ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या अब हवा का रुख उल्टा हो गया है और दिल्ली का प्रदूषण सीधे पाकिस्तान जाने लगा है? कई यूजर्स ने इसे पाकिस्तान की अपनी प्रशासनिक विफलताओं से ध्यान भटकाने का पुराना पैंतरा बताया.
हालांकि, वैज्ञानिक आंकड़ों और सैटेलाइट डेटा ने पाकिस्तानी मंत्री के इस दावे की हवा निकाल दी है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बड़े पैमाने पर पराली जलाई जा रही है. सैटेलाइट तस्वीरें बताती हैं कि 1 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच अकेले पाकिस्तान के पंजाब में खेतों में आग लगाने की 16,714 घटनाएं दर्ज की गईं.
इतना ही नहीं, भारत की सीमा से काफी दूर स्थित पाकिस्तानी शहरों में भी सीमावर्ती शहरों के मुकाबले PM2.5 प्रदूषण तेजी से बढ़ा है. यह साफ साबित करता है कि लाहौर का दम घोंटने वाला यह धुआं कहीं बाहर से नहीं आया, बल्कि पाकिस्तान के अपने स्थानीय कारणों और पराली जलाने की देन है.
यह भी पढ़ें: बीजेपी मुख्यालय में सजा दीवाली मिलन समारोह, जानें क्यों पीएम मोदी ने कहा- त्योहारों में भी ‘डेडलाइन’?
-भारत एक्सप्रेस
Pending Cases in India: देश की अदालतों में करोड़ों लंबित मुकदमों को निपटाने के लिए…
Arvind Kejriwal Threat: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए…
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने…
टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद के बयान पर सियासी बवाल मच गया है. जानिए कवि…
Moringa Soup: सर्दियों के दिनों में स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने और सेहत बनाने के…