देश

आतंकवाद पर निर्भर हो चुका है पाकिस्तान, दुनिया को बताएंगे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की महत्ता : सस्मित पात्रा

भारत की ओर से विदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल पहले यूएई जाएगा और उसके बाद अन्य जगहों का भी दौरा करेगा.

सस्मित पात्रा नेतृत्व में जाएगा डेलिगेशन

बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने कहा, “कल हमारे प्रतिनिधिमंडल को विदेश सचिव ने जानकारी दी और श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में हमारा प्रतिनिधिमंडल आज रात यूएई के लिए रवाना हो रहा है. वहां से हम कांगो, फिर सिएरा लियोन और लाइबेरिया जाएंगे. यूएई, मध्य पूर्व में हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण साझेदार है और हम वहां कई चर्चाएं करेंगे. खासकर इस बारे में कि कैसे पाकिस्तान कई दशकों से भारत में आतंकवाद फैला रहा है. उसके बाद हम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और आतंकवाद के खिलाफ हमारी चल रही लड़ाई पर चर्चा करेंगे.”

पाकिस्तान को करेंगे बेनकाब- संस्मित पात्रा

उन्होंने आगे कहा, “ग्लोबल साउथ के जितने भी देश हैं, उनके साथ भारत के अच्छे रिश्ते हैं और वे हाल ही में मजबूत हुए हैं. खासकर जब भारत में जी-20 हुआ था तो उस दौरान अफ्रीकन यूनियन को भी हमने इसका मेंबर बनाया था. इसलिए अफ्रीका हो या मिडिल ईस्ट, हर क्षेत्र में आप देखेंगे कि भारत अपनी छाप छोड़ने जा रहा है. और जो डेलिगेशन जा रहा है उनके तीन मुख्य बिंदु हैं. हम उन देशों के साथ ऑन रिकॉर्ड प्लेस करना चाहते हैं. साथ ही ये बताना चाहते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद पर निर्भर हो चुका है. चाहे क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म हो या फिर आतंकवाद को फंडिंग करना हो या फिर टेररिज्म हब हो, इन सभी विषयों को उठाया जाएगा. इसके अलावा, यह भी बताया जाएगा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की आवश्यकता क्यों पड़ी. इन सभी सच्चाइयों के बारे में दुनियाभर के देशों को पता चलना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- ज्योति मल्होत्रा का सबसे बड़ा कबूलनामा, दानिश से मोहब्बत और पाकिस्तान से वापसी तक का किया चौंकाने वाला खुलासा

सांसद सस्मित पात्रा ने कहा, “मेरा वर्तमान ध्यान पूरी तरह से अगले 10 से 12 दिनों पर है कि राष्ट्र द्वारा हमें सौंपी गई प्रमुख जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से कैसे पूरा कर सकते हैं. कई महत्वपूर्ण बैठकें होंगी और मैं इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं कि हम उन बैठकों में भारत की स्थिति को कैसे उचित और मजबूत तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

20 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

25 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

39 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago