बिजनेस

अप्रैल माह में मुद्रास्फीति दर गिरी, कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए राहत भरे संकेत

केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित मुद्रास्फीति (Inflation) दर इस साल अप्रैल में कृषि श्रमिकों (CPI-AL) के लिए 3.48 प्रतिशत और ग्रामीण श्रमिकों (CPI-RL) के लिए 3.53 प्रतिशत रही.

पिछले साल अप्रैल 2024 में यह 7.03 प्रतिशत और 6.96 प्रतिशत थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि महंगाई में  गिरावट आई है. सरकार का मानना है कि इस कमी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. इन्फ्लेशन रेट में मासिक आधार पर भी कमी आई है, क्योंकि मार्च 2025 के लिए यही आंकड़े सीपीआई-एएल के लिए 3.73 प्रतिशत और सीपीआई-आरएल के लिए 3.86 प्रतिशत थे.

कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए मुद्रास्फीति दर पिछले छह महीनों में लगातार घट रही है. यह उन कमजोर वर्गों के लिए राहत भरा है, जो बढ़ती कीमतों से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इससे कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के हाथ में अधिक पैसे बचते हैं, जिससे वे अधिक सामान खरीद पाते हैं और उनकी जीवनशैली बेहतर होती है.

कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए मुद्रास्फीति में गिरावट देश की समग्र खुदरा मुद्रास्फीति में अप्रैल में 3.16 प्रतिशत की गिरावट की पृष्ठभूमि में आई है, जो मार्च में 3.34 प्रतिशत थी और जुलाई, 2019 के बाद से सबसे कम स्तर पर है. खाद्य कीमतों में कमी दर्ज की गई, जिससे घरेलू बजट को राहत मिली है.

खाद्य मुद्रास्फीति, जो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक CPI बास्केट का लगभग आधा हिस्सा है, अप्रैल में धीमी होकर 1.78 प्रतिशत हो गई, जबकि मार्च में यह 2.69 प्रतिशत थी.

लगातार तीसरे महीने इन्फ्लेशन 4 प्रतिशत लक्ष्य से नीचे रहा

यह लगातार तीसरा महीना है, जब मुद्रास्फीति आरबीआई के 4 प्रतिशत मध्यम अवधि के लक्ष्य से नीचे रही है. इससे केंद्रीय बैंक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनी नरम मुद्रा नीति को जारी रखने में सक्षम होगा.

हाल के महीनों में देश में खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट का रुख रहा है. रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने 2025-26 के लिए मुद्रास्फीति के अपने पूर्वानुमान को 4.2 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया है, क्योंकि आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने हाल ही में मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि खाद्य मुद्रास्फीति का दृष्टिकोण निर्णायक रूप से सकारात्मक हो गया है.

रबी फसलों को लेकर अनिश्चितताएं काफी हद तक कम हो गई हैं और दूसरे एडवांस अनुमान पिछले साल की तुलना में रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन और प्रमुख दालों के अधिक उत्पादन की ओर इशारा करते हैं. खरीफ की मजबूत आवक के साथ खाद्य मुद्रास्फीति में स्थायी नरमी की स्थिति बनने की उम्मीद है.


ये भी पढ़ें: भारत से तुर्की और अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में 42 प्रतिशत की गिरावट: रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

4 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

50 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago