देश

पाकिस्तान के हो जाएंगे 4 टुकड़े, बलूचिस्तान और PoK बनेंगे अलग देश- रामदेव का बड़ा बयान

Baba Ramdev: योग गुरु स्वामी रामदेव अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार भी 74वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित एक समारोह में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि जल्द ही पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाएंगे और उनका विलय भारत में हो जाएगा. अपने बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वाले स्वामी रामदेव ने कहा है कि बलूचिस्तान पीओके और सिंध क्षेत्र का बहुत जल्द भारत में विलय होगा और पाकिस्तान अदना-सा देश रह जाएगा.

पाकिस्तान का नाम लेने वाला कोई नहीं रहेगा

पतंजलि योगपीठ में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के बाद बाबा रामदेव ने मीडिया से ये बातें कहीं. उनका कहना है कि बलूचिस्तान पीओके और पंजाब अलग राष्ट्र बन भारत में अपना विलय कर लेंगे और पाकिस्तान का कोई नाम लेवा नहीं रह जाएगा. गणतंत्र दिवस के मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहा.

देश में चल रहा रिलीजियस टेररिज्म

बाबा रामदेव ने श्रीरामचरितमानस और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर छिड़ी बहस पर बोलते हुए कहा कि देश में रिलीजियस टेररिज्म चल रहा है, सनातन संस्कृति को नीचा दिखाना ही जिसका उद्देश्य है, ऐसे लोगों का पूरी ताकत से विरोध करना चाहिए.

पाकिस्तान की आर्थिक हालत इस समय काफी खराब चल रही है. कंगाली की राह पर बढ़ रहे पाकिस्तान के संबंध में पूछे गये एक सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा कि पाकिस्तान के उक्त सभी टुकड़ों का भारत में विलय हो जाएगा और भारत महाशक्ति बनेगा.

पाकिस्तान के इन क्षेत्रों का भारत के साथ सांस्कृतिक एकरूपता

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर की संस्कृति की भारत की संस्कृति से काफी समानता है. यही कारण है कि वे खुद ही भारत में विलय होने का प्रस्ताव देंगे. बाबा रामदेव ने कहा कि यह आने वाले समय की पुकार है और ऐसा ही होने वाला है.

इसे भी पढ़ें: Lucknow Building Collapse: मलबे से निकाला गया एक और महिला का शव, Alaya Apartment गिरने से मरने वालों की संख्या तीन हुई

हो रहा है सनातन हिंदू धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास

देश की सनातन परंपरा से जुड़े महापुरुषों के अपमान पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए योग गुरु ने कहा कि भारत में एक धार्मिक आतंकवाद चल रहा है इसके अलावा सनातन हिंदू धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास भी हो रहा है और ऐसा अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इशारों पर हो रहा है, जिससे भारत का अपमान हो. योग गुरु ने देशवासियों से ऐसे लोगों का पुरजोर विरोध करने की अपील की है.

Rohit Rai

Recent Posts

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

5 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

9 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

10 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

16 minutes ago

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

24 minutes ago