मां धूमावती
Mahavidya: माना जाता है कि देवी धूमावती की उपासना से तंत्र-मंत्र की सिद्धियां प्राप्त की जा सकती है। ये देवी दस महाविद्याओं में से एक मानी जाती है। इन्हें अलक्ष्मी भी कहा जाता है। माता धूमावती की पूजा करने से क्रोध शांत होता है और गरीबी भी दूर हो जाती है। कष्टों से बचने के लिए भी देवी धूमावती की पूजा की जाती है। इन देवी का निवास ज्येष्ठा नक्षत्र में है।
इनकी साधना तांत्रिकों द्वारा की जाती है। सामान्य लोग भी कष्टों से मुक्ति प्राप्त करने के लिए इनकी पूजा कर सकते है। संसार में ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिनका समाधान देवी धूमावती की पूजा से संभव न हो। आइए जानें देवी धूमावती की रोचक कथा और पूजा-विधि.
धूमावती माँ पार्वती का ही सबसे उग्र रूप हैं।
देवी धूमावती अकेली और स्व-नियंत्रक हैं।
सभी दसो महाविद्याओं में से देवी धूमावती का सातवां स्थान है।
संसार बंधन से मुक्त होने की शक्ति देवी ही प्रदान करती हैं।
इन्हें लक्ष्मी जी की ज्येष्ठ होने के कारण ज्येष्ठा नाम से भी जाना जाता हैं जो स्वयं कई समस्याओं की उत्पति करती हैं।
इस विधि से करें मान धूमावती की पूजा
देवी धूमावती शत्रुओं का विनाश करती हैं। यह दस महाविद्याओं में से एक हैं। धूमावती मां को धूमावती पूजा द्वारा प्रसन्न कर आप इनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। धूमावती का यह रूप माँ पार्वती के सबसे ज्यादा उग्र रूप माना जाता हैं।
मां धूमावती की पूजा से मिलता है यह लाभ
धूमावती पूजा की मदद से घर में हो रहे कलेशो में कमी आती हैं। इस पूजा से नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं। धूमावती पूजा से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।
ये पूजा द्वारा शत्रुओं से आपकी रक्षा होती हैं।
इसे भी पढ़ें: Mahavidya: मां महात्रिपुर सुन्दरी की साधना से होती है सभी कामनाओं की पूर्ति, इस विधि और मंत्र से करें मां कि पूजा
मां धूमावती की पूजा में करें इन मंत्रों का उपयोग
ॐ धूं धूं धूमावती फट
धूं धूं धूमावती ठः ठः
मां धूमावती की कथा
प्रचलित कथाओं के अनुसार एक बार माता पार्वती को बहुत तेज भूख लगी थी। उन्होंने महादेव से भोजन के लिए कहा लेकिन इसके बाद भी काफी समय तक भोजन नहीं आया। भूख से व्याकुल माता पार्वती भोजन की प्रतीक्षा कर रही थी। जब भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो उन्होंने भगवान शिव को ही निगल लिया। ऐसा करते ही उनके शरीर से धुआं निकलने लगा।
जिसके बाद भगवान शिव उनके पेट से बाहर आ गए और कहा कि तुमने अपने पति को ही निगल लिया इसलिए अब से तुम विधवा स्वरुप में रहोगी और धूमावती के नाम से प्रसिद्ध रहोगी। साथ ही भगवान शिव ने यह भी वरदान दिया कि जो भी कोई व्यक्ति मां पार्वती के इस स्वरुप की पूजा करेगा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…