देश

Meerut: डिलीवरी के दौरान झोलाछाप डॉक्टर ने काट दी नस, जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा सी-सेक्शन सर्जरी के दौरान नस काट दिए जाने से एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई. नस कटने से महिला के खून की कमी हो गई, जिससे महिला और बच्चे की मौत हो गई. यह मामला मवाना शहर के परीक्षितगढ़ रोड स्थित रतन नर्सिग होम का है. पीड़ित परिवार ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.

गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर नर्सिग होम लाया गया. नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान डॉक्टर ने महिला की एक नस काट दी. इससे खून इतना बह गया कि जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद महिला के परिजनों ने नर्सिग होम में हंगामा किया और तोड़फोड़ की. विरोध को देख डॉक्टर व नर्सिंग होम के कर्मचारी मौके से फरार हो गये. काफी देर तक नर्सिंग होम के बाहर भीड़ जमा रही और लोग डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग करते रहे. इस बीच पुलिस उन्हें शांत कराने की कोशिश करती रही.

बाद में पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में पीड़ित परिवार ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मवाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. महिला के पति कृष्णा दत्त ने कहा, “मैंने अपनी पत्नी सीमा को प्रसव पीड़ा होने पर मवाना के रतन नर्सिग होम में भर्ती कराया था. नर्सिग होम के स्टाफ ने मुझे बताया कि उसे सी-सेक्शन की सर्जरी करनी होगी.”

ये भी पढ़ें: Lucknow Building Collapse: मलबे से निकाला गया एक और महिला का शव, Alaya Apartment गिरने से मरने वालों की संख्या तीन हुई

जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

कृष्णा दत्त ने कहा, “सर्जरी के दौरान कथित रूप से झोलछाप डॉक्टर ने पेट की एक नस काट दी, जिससे खून बहने लगा. इससे नर्सिग होम के कर्मचारियों में खलबली मच गई और उन्होंने मुझे अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी. लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद मेरी पत्नी और शिशु की मौत हो गई.” वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago