देश

पंजाब के गुरदासपुर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, यह पाकिस्तानी नागरिक 3-4 मई की रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुस आया था. बीएसएफ के सतर्क जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और आवश्यक पूछताछ के बाद उसे पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया.

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है, जो मोहम्मद अजमल का पुत्र है और पाकिस्तान के गुजरांवाला क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. प्रारंभिक पूछताछ में उसकी भारत में घुसपैठ के कारणों की जांच की जा रही है.

पंजाब पुलिस ने मोहम्मद हुसैन को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस अब उससे विस्तृत पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अकेले आया था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी भारतीय सीमा में घुसा है. इसके अलावा, उसके किसी आतंकी नेटवर्क या आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने की संभावनाओं की भी जांच की जा रही है.

बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच में जुटी हुई है. सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट बढ़ा दिया है ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधियों को रोका जा सके.


ये भी पढ़ें- Punjab Blackout Drill: जंग की आशंका के बीच पंजाब छावनी में किया गया ’30 मिनट का ब्लैकआउट’ अभ्यास


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

विश्वगुरु होना एक जिम्मेदारी है: भारत ऐसा क्या बना सकता है जो पूरी दुनिया के काम आए?

भारत ऐसा क्या बना सकता है जिसे दूसरे देश अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना…

3 minutes ago

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

22 minutes ago

135 साल पुरानी ऐतिहासिक लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! केंद्र सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, जानें क्या है पूरा प्लान

केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के स्थानांतरण विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…

29 minutes ago

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आरक्षण रोटेशन पर SC की अहम टिप्पणी, याचिकाकर्ता की दलीलें खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…

39 minutes ago

सीएम योगी सरकार की डिजिटल क्रांति, DigiShakti पर IIM लखनऊ की मुहर

UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…

44 minutes ago