Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पंजाब के गुरदासपुर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

पंजाब के गुरदासपुर में सीमा पार कर घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ ने गिरफ्तार किया. आरोपी मोहम्मद हुसैन को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और उससे पूछताछ जारी है.

Punjab news

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, यह पाकिस्तानी नागरिक 3-4 मई की रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुस आया था. बीएसएफ के सतर्क जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और आवश्यक पूछताछ के बाद उसे पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया.

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है, जो मोहम्मद अजमल का पुत्र है और पाकिस्तान के गुजरांवाला क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. प्रारंभिक पूछताछ में उसकी भारत में घुसपैठ के कारणों की जांच की जा रही है.

पंजाब पुलिस ने मोहम्मद हुसैन को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस अब उससे विस्तृत पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अकेले आया था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी भारतीय सीमा में घुसा है. इसके अलावा, उसके किसी आतंकी नेटवर्क या आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने की संभावनाओं की भी जांच की जा रही है.

बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच में जुटी हुई है. सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट बढ़ा दिया है ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधियों को रोका जा सके.


ये भी पढ़ें- Punjab Blackout Drill: जंग की आशंका के बीच पंजाब छावनी में किया गया ’30 मिनट का ब्लैकआउट’ अभ्यास


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital