किसान के खेत में मिला पाकिस्तानी 'PIA' लिखा बैलून
जम्मू के सीमावर्ती इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के खेत में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के लोगो और चिह्न वाला संदिग्ध बैलून पड़ा मिला. यह घटना जम्मू के गोल गुजराल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रंजीतपुर गांव की है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को सुबह करीब 9:00 बजे रंजीतपुर (गोल गुजराल) निवासी कृपाल सिंह के पुत्र मंजीत सिंह अपने खेतों में गए थे. इसी दौरान उनकी नजर जमीन पर पड़े एक बड़े रंगीन गुब्बारे पर पड़ी, जिस पर हवाई जहाज की आकृति बनी हुई थी तथा अंग्रेजी में ‘PIA’ और उर्दू में पाकिस्तान से जुड़े शब्द अंकित थे. गुब्बारे के पिछले हिस्से (टेल) पर चांद-तारे का निशान भी बना हुआ है. संदिग्ध वस्तु देखते ही ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी.
सूचना पर पहुंची जम्मू पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर उसकी बारीकी से जांच की. प्रारंभिक जांच में गुब्बारे के साथ किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या संदिग्ध सामग्री संलग्न नहीं पाई गई है, लेकिन सीमा पार से हवा के रुख के साथ ऐसे गुब्बारों के भारतीय सीमा में प्रवेश करने को लेकर सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह गुब्बारा सीमा पार से उड़कर यहां तक कैसे पहुंचा.
यह भी पढ़िए: 600 पार पहुंचा AQI तो पाकिस्तान ने भारत पर फोड़ा ठीकरा, सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली
Sam Pitroda on PM Modi: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को 'सैम…
Sam Pitroda Praises PM Modi: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दयालु,…
दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू होने के बाद गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के…
Booker Prize 2026: M. John Harrison के उपन्यास The End of Everything में ऐसी दुनिया…
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान 20 हजार का चालान कटने…