Bharat Express DD Free Dish

Jammu News

Jammu Love Guru Case: जम्मू में सनी नाम के युवक पर लड़कियों को रोककर वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप है.

Jammu Birthday Party Murder Case: जम्मू के लोअर रूप नगर में बर्थडे पार्टी के दौरान चेहरे पर केक लगाने की बात को लेकर युवकों में विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर तेजधार हथियार से हमले में पवन नायर नामक युवक की मौत हो गई, पुलिस ने आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है.

JERC ने जम्मू-कश्मीर में बिजली दरों में औसतन 6.83% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जो 1 सितंबर 2026 से लागू होगी. फैसले के बाद BJP, PDP और पीपल्स कॉन्फ्रेंस ने उमर अब्दुल्ला सरकार पर चुनावी वादे से पलटने का आरोप लगाया है.

Jammu News: आरएस पुरा में बारिश के बाद सड़क पर बने गड्डों और जलभराव से परेशान अपनी पार्टी के नेता मोहम्मद आरिफ ने पानी भरे गड्ढे में नहाकर अनोखा विरोध जताया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

Jammu Search Operation: अखनूर के समाह में पाकिस्तानी झंडा व गुब्बारे मिलने से हड़कंप, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन.

केंद्र की उच्चस्तरीय कमेटी जम्मू के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची है, जहां वह स्थानीय लोगों से संवाद करेगी. कमेटी जम्मू क्षेत्र में जनसांख्यिकीय बदलाव, अवैध प्रवास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का जमीनी आकलन कर केंद्र को रिपोर्ट सौंपेगी.

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सीमा क्षेत्र से हरे-सफेद रंग का संदिग्ध गुब्बारा बरामद हुआ है, जिस पर PIA लिखा मिला. सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी हैं कि इसके पीछे कोई सुरक्षा या खुफिया एंगल तो नहीं है...

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है. जम्मू के PNB रजिस्ट्रेशन केंद्र पर पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है.

जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में बीते दिन मौसम का मिज़ाज अचानक बिगड़ गया. भारी बारिश के चलते तवी नदी में पानी का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया. देखते ही देखते नदी में तेज़ बहाव और ऊफान आ गया. इसी दौरान एक व्यक्ति, मदनलाल, नदी के बीचों-बीच फंस गया. पानी का बहाव इतना तेज था कि उनके लिए खुद से बाहर निकलना नामुमकिन हो गया.

बुधवार को जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप दोपहर 2:10 बजे IST पर दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र अक्षांश 33.32 डिग्री उत्तर और देशांतर 76.65 डिग्री पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. -भारत एक्सप्रेस