पीआईबी के फैक्ट चेक में पाकिस्तान का दावा निकला फर्जी.
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इस हमले का बदला ले लिया है. भारतीय वायु सेना ने पीओके और पाकिस्तान में 9 जगहों पर मिसाइल से हमले कर आतंकियों के सेंटर को ध्वस्त कर दिए. इस हमले के बाद अब पाकिस्तानी फेक न्यूज (Fake News) के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.
प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट ने पाकिस्तान स्थित सोशल मीडिया हैंडल द्वारा एक और फेक न्यूज (Fake News) अभियान का पर्दाफाश किया है. फैक्ट चेक यूनिट ने गुरुवार को पंजाब के अमृतसर में एक सैन्य अड्डे पर हमले करने के पाकिस्तान की ओर से एक और मनगढ़ंत कहानी का पर्दाफाश किया. PIB ने अपने फैक्ट चेक में इसे झूठा और भ्रामक बताया.
बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शमील जवानी (@ShamilJawani1) नामक एक पाकिस्तानी यूजर द्वारा शेयर की गई पोस्ट में #IndiaPakistanWar, #OperationSindoor और #Pakistan जैसे हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए अमृतसर बेस पर कई लोगों के हताहत होने और कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का आरोप लगाया गया था. पीआईबी फैक्ट चेक ने वीडियो को फर्जी करार देते हुए इसे “पाकिस्तानी दुष्प्रचार बताया.
फैक्ट चेक यूनिट ने स्पष्ट किया कि दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो 2024 के जंगल में लगी आग की पुरानी वीडियो क्लिप है, जिसका किसी सैन्य अभियान या हमले से कोई संबंध नहीं है. पीआईबी ने लोगों से सटीक अपडेट के लिए केवल भारत सरकार के आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह किया.
पीआईबी ने अपने पोस्ट में कहा, “पाकिस्तान स्थित हैंडल अमृतसर में सैन्य अड्डे पर हमले का झूठा आरोप लगाते हुए पुराने वीडियो फैला रहे हैं. शेयर किया जा रहा वीडियो 2024 के जंगल में लगी आग का है. असत्यापित जानकारी साझा करने से बचें और सटीक जानकारी के लिए केवल भारत सरकार के आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें.”
ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर भारत द्वारा किए गए सटीक मिसाइल हमलों के बाद पाकिस्तानी पक्ष भारत के खिलाफ गलत सूचनाएं फैला रहा है, जो उसकी हताशा को दिखाता है.
पाकिस्तान के सरकारी खातों ने पुरानी तस्वीरों को फिर से इस्तेमाल करने, पुराने वीडियो को गलत तरीके से पेश करने और पूरी तरह से मनगढ़ंत दावों का आविष्कार करने की अपनी जानी-पहचानी चाल चल दी है, ताकि सूचना स्थान पर इतनी तेज़ी से और इतनी अधिक मात्रा में झूठ फैलाया जा सके कि तथ्य और कल्पना में अंतर करना मुश्किल हो जाए.
पाकिस्तान के इस तरह के नाटक के सबसे प्रमुख उदाहरणों में से एक वायरल तस्वीर है, जिसमें झूठा दावा किया गया है कि पाकिस्तान सेना ने बहावलपुर के पास एक भारतीय राफेल जेट को मार गिराया है. हालांकि, इस तस्वीर को पीआईबी फैक्ट चेक द्वारा खारिज कर दिया गया था. पीआईबी ने बताया कि जिस तस्वीर में राफेल जेट को मारने का दावा किया जा रहा है, दरअसल, वह तस्वीर 2021 में पंजाब के मोगा में हुए मिग-21 क्रैश की है.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…