Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- भारत ने जैसे को तैसा दिया जवाब, अब उम्मीद है कि…

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों को संकट का समाधान निकालना चाहिए. उन्होंने कहा, “ओह यह बहुत भयानक है! मेरी स्थिति यह है कि मैं दोनों के साथ मिलकर काम करता हूं.

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)

American President Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समय) को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते हालात पर चिंता व्यक्त की और कहा कि वह भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव कम करने के लिए हर संभव मदद की पेशकश करेंगे.

Donald Trump बोले- जैसे को तैसा मिला जवाब

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों को संकट का समाधान निकालना चाहिए. उन्होंने कहा, “ओह यह बहुत भयानक है! मेरी स्थिति यह है कि मैं दोनों के साथ मिलकर काम करता हूं. मैं दोनों को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मैं उन्हें मसले को सुलझाते हुए देखना चाहता हूं. मैं उन्हें रुकते हुए देखना चाहता हूं और उम्मीद है कि वे अब रुक सकते हैं. उन्होंने जैसे को तैसा का जवाब दिया है, इसलिए उम्मीद है कि वे अब रुक सकते हैं.

अब इस तनाव को खत्म होना चाहिए- Donald Trump

प्रेसीडेंट ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि मुझे पता है कि हम दोनों देशों के साथ बहुत अच्छे से मिलते हैं. हमारे दोनों देशों के साथ अच्छे संबंध हैं. और मैं इसे रुकते हुए देखना चाहता हूं.”

मार्क रुबियो ने कहा- बारीकी से रख रहा नजर

बता दें कि इससे पहले दिन में, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वह पाकिस्तान में कई जगहों पर भारतीय मिसाइल हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor से आतंक पर भारत का करारा प्रहार, गृह मंत्री अमित शाह की सीमावर्ती राज्यों की सरकारों के साथ अहम बैठक

एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में रुबियो ने कहा, “मैं भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा हूं. मैं राष्ट्रपति ट्रंप की आज की बातों से सहमत हूं कि उम्मीद है कि यह जल्द ही समाप्त हो जाएगा और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व दोनों के साथ बातचीत जारी रहेगी.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital