देश

स्टालिन की बढ़ी टेंशन! दिल्ली में शाह और ईपीएस के बीच पक रही है कौन सी चुनावी खिचड़ी? जानें सीट शेयरिंग का नया गणित

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की बिसात बिछ चुकी है और गठबंधन के समीकरणों को अंतिम रूप देने के लिए सियासी हलचल अब चेन्नई से दिल्ली शिफ्ट हो गई है. AIADMK महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) आज यानी गुरुवार (19 मार्च) को देश की राजधानी पहुंच रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, पलानीस्वामी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ होने वाली यह मुलाकात राज्य की चुनावी दिशा तय करने में सबसे निर्णायक मानी जा रही है.

सीटों के गणित पर फंसा पेंच सुलझाएंगे शाह

पलानीस्वामी गुरुवार सुबह 10 बजे चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. इस हाई-प्रोफाइल दौरे का मुख्य एजेंडा भाजपा और एआईएडीएमके के बीच सीट बंटवारे (Seat Sharing) के फॉर्मूले को अंतिम रूप देना है.

जहां सत्ताधारी डीएमके (DMK) ने कांग्रेस और वामदलों के साथ अपने गठबंधन को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है, वहीं विपक्षी गठबंधन में अभी भी सीटों की संख्या और क्षेत्रों के चयन को लेकर पेंच फंसा हुआ है.

अमित शाह के साथ बैठक में पलानीस्वामी उन सीटों पर चर्चा करेंगे जहां भाजपा अपना मजबूत आधार मान रही है, जबकि एआईएडीएमके अपने क्षेत्रीय प्रभुत्व को बरकरार रखना चाहती है.

पीयूष गोयल का चेन्नई दौरा

दिल्ली में शीर्ष स्तर पर बातचीत के बाद, तमिलनाडु में भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के भी इसी हफ्ते चेन्नई जाने की संभावना है. गोयल का काम जमीन पर बची हुई असहमति को दूर करना और दोनों दलों के साझा चुनाव प्रचार (Joint Campaign) की रणनीति को जमीन पर उतारना होगा.

ये भी पढ़ें: सिंधी नववर्ष से मणिपुर के उत्सव तक: पीएम मोदी ने देश को दिया एकता का मंत्र

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

3 minutes ago

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

45 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

47 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

56 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

1 hour ago