Panna diamond Case: रत्नों की नगरी के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर धरती ने बेशकीमती खजाना उगला है. सरकोहा क्षेत्र की एक निजी खदान में काम करने वाले मजदूर अखिलेश पाल और उनके सात साथियों की किस्मत अचानक बदल गई, जब उन्हें खुदाई के दौरान 17 कैरेट का एक बेहद नायाब और कीमती हीरा प्राप्त हुआ.
पन्ना की धरती से समय-समय पर हीरे मिलने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन 17 कैरेट का यह उज्ज्वल हीरा अखिलेश पाल और उनके सातों साथियों के लिए जीवन बदलने वाला साबित हुआ है. कड़ी मेहनत और किस्मत के इस अनोखे संगम ने इन गरीब मजदूरों के जीवन में एक नया सवेरा ला दिया है.
सरकोहा की खदान में मजदूरी करते समय अखिलेश पाल को यह 17 कैरेट का हीरा मिला. हीरा मिलते ही पूरे समूह में खुशी की लहर दौड़ गई. विशेषज्ञों और अधिकारियों के अनुसार, यह हीरा ‘उज्जवल जेम्स क्वालिटी’ का है और इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है. हीरा मिलने के तुरंत बाद इसे पन्ना के आधिकारिक हीरा कार्यालय में सुरक्षित जमा करा दिया गया है.
खास बात यह है कि इस खदान और खोज में अखिलेश पाल के साथ कुल सात पार्टनर शामिल हैं. इस बड़ी उपलब्धि के बाद सभी सातों साथियों के परिवारों में जश्न का माहौल है. समूह के दो पार्टनर अभी अविवाहित हैं, जो नीलामी से मिलने वाली रकम से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे. वहीं, बाकी पांच शादीशुदा साथी इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और परिवार के भरण-पोषण में करेंगे.
हीरा कार्यालय के अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि इस 17 कैरेट के हीरे को आगामी सरकारी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा. नीलामी में जो भी अंतिम बोली लगेगी, उसमें से नियमानुसार 12 प्रतिशत सरकारी रॉयल्टी और टैक्स काटकर शेष पूरी राशि सभी हीरा धारकों के खातों में बराबर बांट दी जाएगी. अब सभी की निगाहें आने वाली नीलामी पर टिकी हैं, जहां इस नायाब हीरे की अंतिम कीमत तय होगी.
यह भी पढ़ें-मौत किसी और की, बलि की तैयारी किसी और की! चिता पर जिंदा जलने ही वाली थी महिला, तभी पहुंची 112
-भारत एक्सप्रेस
Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
111 Year Old Woman Longevity Secret: ब्राजील की 111 वर्षीय यूनिस दा सिल्वेरा ने अपनी…
Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…
सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…
US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…