देश

बड़गाम से दिल्ली के बीच कार्गो पार्सल ट्रेन सेवा पूरी तरह चालू, उत्तर रेलवे ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दावों को किया खारिज

कश्मीर घाटी के किसानों और कारोबारियों के लिए राहत की खबर है. बड़गाम से दिल्ली के आदर्श नगर के बीच चलने वाली कार्गो पार्सल ट्रेन सेवा बंद नहीं हुई है. रेलवे ने उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें इस सेवा के बंद होने का दावा किया गया था. रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन सेवा सितंबर 2025 से लगातार चल रही है और फिलहाल पूरी तरह ऑपरेशनल है.

रेलवे का कहना है कि इस सेवा से कश्मीर के किसानों, बागवानों और व्यापारियों को अपने फल, सब्जियां और दूसरे कृषि उत्पाद देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाने में काफी मदद मिल रही है. खासकर ऐसे समय में जब घाटी से बाहर जाने वाले सड़क मार्गों पर ट्रैफिक, जाम या भूस्खलन जैसी समस्याएं सामने आती हैं, तब रेल परिवहन एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर काम कर रहा है.

पवन खेड़ा ने लगाया था आरोप

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट के जरिए इस मुद्दे को उठाया था. उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि बड़गाम और दिल्ली के आदर्श नगर के बीच शुरू की गई पार्सल ट्रेन सेवा अब बंद कर दी गई है.

पवन खेड़ा ने इसे महज एक ‘पीआर स्टंट’ बताया था. उनका कहना था कि सेवा बंद होने से कश्मीर के फल उत्पादकों और किसानों को नुकसान हो रहा है, क्योंकि उनके कृषि उत्पादों को दूसरे राज्यों के बाजारों तक पहुंचाने में परेशानी हो सकती है.

रेलवे ने तुरंत दिया जवाब

इन आरोपों के बाद उत्तर रेलवे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से स्थिति साफ की. रेलवे ने कहा कि बड़गाम से आदर्श नगर, दिल्ली के बीच चलने वाली कार्गो पार्सल ट्रेन सेवा अभी भी पूरी तरह चालू है. इसे बंद नहीं किया गया है और सितंबर 2025 से यह लगातार संचालित हो रही है.

रेलवे ने यह भी बताया कि यह सेवा कश्मीर घाटी के किसानों और व्यापारियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है. ट्रेन के जरिए फल, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद अपेक्षाकृत कम लागत में, तेजी से और सुरक्षित तरीके से देश के प्रमुख बाजारों तक पहुंचाए जा रहे हैं.

कश्मीर में बागवानी खासतौर पर सेब और दूसरे फलों के कारोबार का एक बड़ा आधार है. ऐसे में फसल को समय पर बाहर के बाजारों तक पहुंचाना किसानों के लिए बेहद अहम होता है. सड़क मार्ग में किसी तरह की रुकावट होने पर माल की डिलीवरी प्रभावित हो सकती है. रेलवे के मुताबिक, ऐसी परिस्थितियों में यह कार्गो सेवा किसानों और कारोबारियों के लिए एक मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था बनकर सामने आई है.

कितने माल का हुआ परिवहन?

रेलवे की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बड़गाम से आदर्श नगर दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 00462 के जरिए कुल 332 वीपी (VPs), जिसमें SLR भी शामिल हैं, में करीब 7,389 टन माल का परिवहन किया गया है.

वहीं, आदर्श नगर दिल्ली से बड़गाम जाने वाली ट्रेन संख्या 00461 के जरिए कुल 786 वीपी (SLRs समेत) में करीब 17,450 टन माल का परिवहन हुआ है.

इन आंकड़ों से साफ है कि इस रेल सेवा का इस्तेमाल केवल नाम भर के लिए नहीं हो रहा, बल्कि इसके जरिए बड़ी मात्रा में माल की आवाजाही हुई है. रेलवे का जोर है कि घाटी के किसानों और कारोबारियों को उनके उत्पादों के लिए देश के बड़े बाजारों तक पहुंच का एक सुरक्षित और किफायती माध्यम मिलता रहे.

ये भी पढ़ें: सीएम शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची जान; देखें वीडियो

-भारत एक्सप्रेस 

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

8 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

19 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

23 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

55 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago