देश

‘पप्पू-राहुल को मारो जूता…’ संसद में राम मंदिर चढ़ावे चोरी पर ड्रामा, भड़के अयोध्या के संत

Pappu Yadav Parliament Protest: शुक्रवार (31 जुलाई) को संसद में विपक्ष का नाटकीय विरोध देखने को मिला. संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर प्रदर्शन करते दिखे. इस अनोखे विरोध में पप्पू यादव अपने साथ एक दानपेटी भी लेकर संसद परिसर में बैठे. जहां कई विपक्षी नेता उस दानपेटी में पैसा डालते नजर आए. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हो गए. उन्होंने भी पप्पू यादव की दानपेटी में पैसे डाले.

अब इस पर अयोध्या हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजूदास ने कड़ा विरोध जताया है. उन्होंने विपक्षी सांसदों पर साधु-संतों और सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने सभी हिंदुओं से अपील की कि यदि कालनेमी पप्पू यादव, राहुल गांधी और सपा सांसद आपकी शरण में आएं, तो उन्हें जूता लेकर मारें.

सनातन संस्कृति का अपमान किया- महंत राजूदास

अयोध्या हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजूदास ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा, “आज दुर्भाग्यपूर्ण घटना हमने संसद परिसर में देखा. जिस प्रकार से घटना संसद परिसर में हुई है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. क्या किसी राजनेता, नेता, क्या माननीय सांसद कभी मुल्ला, मौलाना बनकर ऐसा कृत्य किया था? क्या जिस प्रकार से राम मंदिर में अव्यवस्था को लेकर संतों का भेष धरकर, साधु बनकर चंदा चोरी करते हुए पप्पू यादव ने अपने आपको दिखाया है. दूसरी तरफ राहुल गांधी हंस रहे हैं, उसमें चंदा डाल रहे हैं. तीसरी तरफ तथाकथित समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और समाजवादी पार्टी की टोपी पहने समाजवादी नेता कॉलर पकड़कर साधु को खींच रहे हैं. क्या यह संतों का अपमान नहीं है? सनातन संस्कृति का अपमान नहीं है?”

उन्होंने आगे कहा, “वहां पर मंदिर परिसर में, मंदिर में नहीं, जहां रुपये गिने जाते थे, वहां पर कुछ लोगों ने गड़बड़ी की. क्या कोई साधु थे? क्या वे कोई पुजारी थे? लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है. सनातन का अपमान करना… एक चोर पप्पू यादव स्वयं बेल पर है, चोर है, डकैत है. दूसरी तरफ राहुल गांधी स्वयं बेल पर हैं. और इस प्रकार से संतों का, सनातन का अपमान… मुझे लगता है, कोई भी हिंदू अगर इनको अपना मानता है, वह हिंदू नहीं हो सकता या फिर दोगला हो सकता है.

‘जूता से मारो इन लोगों को’

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए पुजारी महंत राजूदास ने कहा, “कोई भी साधु-संत समाजवादी पार्टी को आशीर्वाद देता है, उन साधु-संतों से मेरा पूछना है, क्या अब इस विषय पर तुम पूछ पाओगे? संतों का कॉलर पकड़कर भगवा वेश में खींच रहा है. ”

महंत राजूदास ने आगे कहा, “समाजवादी पार्टी के नेता को लाज-शर्म नहीं लगती है आप लोगों को. चुल्लू भर पानी में डूब मरो. और मैं हिंदुओं से आह्वान और निवेदन करता हूं. देश में तमाम विषय होते हैं. मुसलमानों के द्वारा कभी मुल्ला-मौलवी बनकर इस प्रकार के कुकृत्य करते हैं क्या? नहीं करते हैं, क्योंकि हम हिंदू हैं, सनातनी हैं, संत हैं. हम कुछ रिएक्शन नहीं कर सकते, हम जवाब नहीं दे सकते. इसके नाते इस प्रकार से सनातन का अपमान किया जा रहा है. दुर्भाग्यपूर्ण है. इसका पुरजोर विरोध करते हैं, निंदा करते हैं और संतों से मांग करते हैं, अगर कोई भी सपा पार्टी के, पप्पू यादव और राहुल गांधी जैसे कालनेमि, अगर आपके शरण में, हिंदुओं की शरण में आते हैं, तो इनको जूता लेकर मारो और कुछ मत करो.”


ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में कौन है वो जिसने तोड़ी हनुमान जी की मूर्ति? पुलिस ने संभाला मोर्चा


पप्पू यादव ने क्या कहा?

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने अपने पुजारी वेश के बारे में मीडिया से बातचीत में कहा, “हम सच्चे संतों के साथ खड़े हैं. सावरकर ने ईश्वर के अस्तित्व पर ही सवाल उठाया था, जिस मामले पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचार चल रहा है. हम, पूरे विपक्ष के साथ, सनातन धर्म पर हो रहे हमलों से उसकी रक्षा करना चाहते हैं. हमारे नेता बस इतना कह रहे हैं कि सावरकर ने ईश्वर के अस्तित्व पर ही सवाल उठाया था. राहुल गांधी कह रहे हैं कि आप सनातन धर्म को बेच रहे हैं, ईश्वर का राजनीतिकरण कर रहे हैं और विश्वासघात कर रहे हैं. आप सनातन धर्म को नहीं समझते; आप हिंदुत्व के झूठे रूप की बात कर रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

4 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

6 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

15 minutes ago

‘ऐ छोड़ो… छोड़ो!’ बिहार के गया में वायरल वीडियो पर भड़के तेजस्वी यादव, सरकार से पूछे तीखे सवाल

गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…

27 minutes ago

पीएम मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन को जमीनी हकीकत में बदलने की तैयारी, सांसदों-विधायकों को दिया गया रोजगार सृजन का रोडमैप

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…

37 minutes ago

गुजराती पायलट की बहादुरी पर दुनिया ने किया सैल्यूट, गुजरात सरकार देगी खास गरिमा अवॉर्ड

Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…

38 minutes ago