उत्तर प्रदेश

लखनऊ में तहलका संवाद का आयोजन, एआई और फेक न्यूज पर सीएमडी उपेंद्र राय ने दी बड़ी चेतावनी

CMD Upendrra Rai On Fake News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को Tahalka India News की ओर से तहलका संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम शहर के Hilton Garden Inn में संपन्न हुआ, जिसमें मीडिया, सोशल मीडिया और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली.

कार्यक्रम में Bharat Express News Network के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने डिजिटल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फेक न्यूज के बढ़ते खतरे पर विस्तार से अपनी बात रखी.

सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि डिजिटल मीडिया ने जहां आम लोगों को अभिव्यक्ति की ताकत दी है, वहीं इसके साथ फेक न्यूज का खतरा भी तेजी से बढ़ा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एआई इस खतरे को और गंभीर बना रहा है, क्योंकि यह ऐसा माहौल तैयार कर देता है जिसमें झूठ भी पूरी तरह सच जैसा प्रतीत होता है. हालांकि, जब तथ्यों की जांच की जाती है, तो असलियत सामने आ जाती है.

भारत एक्सप्रेस में फेक न्यूज पर चलाया जा रहा कार्यक्रम

उन्होंने अपने संस्थान में उठाए गए एक विशेष कदम का भी जिक्र किया. राय ने बताया कि उन्होंने एक ऐसा आधे घंटे का प्रोग्राम डिजाइन कराया है, जिसमें दर्शकों को फेक और असली खबरों के बीच फर्क समझाया जाता है. उन्होंने कहा कि कई बार 15-20 खबरें ऐसी होती हैं, जिन्हें किसी व्यक्ति या संस्था को निशाना बनाकर डिजिटल तरीके से फैलाया जाता है.

हर तकनीक का होता है साइड इफेक्ट

अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि हर तकनीक का एक साइड इफेक्ट होता है. उन्होंने कहा कि हर क्रिया के फलस्वरूप प्रतिक्रिया होती है, इसलिए जरूरी है कि हम तकनीक का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें.

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे. इसके अलावा बड़ी संख्या में इंफ्लुएंसर्स, पत्रकार और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भी भाग लिया.

ये भी पढ़ें- विपक्ष के ‘महिला विरोधी’ एजेंडे का पर्दाफाश? काशी के मंच से पीएम मोदी करेंगे ‘नारी शक्ति’ का शंखनाद

जनता और सरकार के बीच संवाद था मुख्य उद्वेश्य

कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार, Tahalka India News का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है. संस्था का कहना है कि वह केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उनके जमीनी प्रभाव को भी सामने लाने का प्रयास करती है. उनका फोकस इस बात पर है कि आम लोग समझ सकें कि सरकारी नीतियों का वास्तविक लाभ किस तरह मिल रहा है और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है.
‘तहलका संवाद’ के जरिए मीडिया की बदलती भूमिका, तकनीक के प्रभाव और सूचना की विश्वसनीयता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा देखने को मिली.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

4 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

17 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

45 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

46 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

46 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

53 minutes ago