देश

पीएम मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ ने रचा इतिहास, 6.76 करोड़ लोग बने भागीदार

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ (Pariksha Pe Charcha 2026) के 9वें संस्करण ने सफलता के नए आयाम गढ़ दिए हैं. 2018 में शुरू हुआ यह सफर अब एक जन-आंदोलन बन चुका है. इस बार का आयोजन न केवल अपने विशाल आकार के लिए, बल्कि अपने बदले हुए स्वरूप के लिए भी चर्चा में है. पहली बार यह कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम या भारत मंडपम तक सीमित न रहकर सही मायनों में ‘पैन-इंडिया’बन गया.

पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण सब एक साथ

परंपरा को तोड़ते हुए, इस बार पीएम मोदी ने एक साथ देश के चार अलग-अलग कोनों से छात्रों को जोड़ा. दिल्ली के साथ-साथ तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, गुजरात के देव मोगरा और असम के गुवाहाटी से छात्र सीधे प्रधानमंत्री से रूबरू हुए. यह बदलाव उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत को एक मंच पर लाने का प्रतीक बना.

6.76 करोड़ लोग जुड़े

इस साल के आंकड़ों ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, PPC 2026 के लिए 4.5 करोड़ से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इसके अलावा, 2.26 करोड़ लोगों ने इससे जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया. कुल मिलाकर, देश भर में 6.76 करोड़ लोगों की भागीदारी दर्ज की गई. 2018 में मात्र 22,000 प्रतिभागियों से शुरू हुआ यह कारवां आज करोड़ों तक पहुंच गया है.

पीएम मोदी देते आए हैं गुरुमंत्र

अब तक हुए कार्यक्रमों में पीएम मोदी बच्चों से बातचीत के दौरान बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं को शांति से संभालने का मंत्र दिया है. उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य (Mental Well-being) और व्यक्तिगत विकास पर भी जोर दिया. पीएम ने साफ किया है कि परीक्षा को जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक हिस्सा मानकर उत्सव की तरह मनाना चाहिए. उन्होंने हर बच्चे के सवाल का जवाब भी दिया है.

ये भी पढ़ें: इस्तीफे के बाद निलंबन! अलंकार अग्निहोत्री पर सरकार का एक्शन, कर रहे थे शंकराचार्य का समर्थन

पिछले साल से भी भव्य

उल्लेखनीय है कि फरवरी 2025 में हुए 8वें संस्करण ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसमें 245 से अधिक देशों के छात्रों ने भाग लिया था. उसी गति को बरकरार रखते हुए, 2026 का संस्करण और भी व्यापक और समावेशी बन गया है. MyGov पोर्टल पर चली प्रतियोगिताओं के जरिए चुने गए छात्रों को पीएम से सवाल पूछने का मौका मिला.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

39 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago