Parliament Monsoon Session 2025: आज से संसद के मानसून सत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चर्चा शुरू हो रही है. लोकसभा और राज्यसभा—दोनों में इस अहम मुद्दे पर 16-16 घंटे की चर्चा प्रस्तावित है.
ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चलाया गया एक हालिया अभियान है, जिसमें कई शीर्ष आतंकी कमांडरों को निष्क्रिय कर दिया गया है. इसे सरकार द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं विपक्ष इस पर पारदर्शिता और नीति को लेकर सवाल उठा रहा है.
इस चर्चा के लिए कांग्रेस को करीब 3 घंटे का वक्त आवंटित किया गया है. लोकसभा में आज और राज्यसभा में 29 जुलाई को इस पर विस्तार से चर्चा होगी. कांग्रेस ने अपने प्रमुख नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी की है. लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी वाड्रा, के सी वेनुगोपाल सदन में पार्टी का पक्ष रखते नजर आएंगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी कल बोलेंगे
वहीं एनडीए सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर में चर्चा की शुरुआत करेंगे, ग्रह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस चर्चा में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी इसमें हस्तक्षेप करने की संभावना है, ताकि सरकार की आतंकवाद विरोधी नीति को देश के सामने स्पष्ट किया जा सके.
कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को तीन दिन तक सदन में अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए हैं. इसका मकसद है चर्चा के दौरान विपक्ष की एकजुटता दिखाना और सरकार पर तीखे सवाल खड़े करना.
सत्र के पहले हफ्ते में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखे टकराव के कारण सत्र का कामकाज प्रभावित रहा. अब जब दोनों पक्षों ने 16 घंटे की बहस पर सहमति जताई है हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि चर्चा के दौरान काफी हंगामा और भावनात्मक बहसें देखने को मिलेंगी.
ये भी पढ़ें: ‘RJD कार्यालय में होती है महिलाओं से छेड़छाड़…’, तेजू भैया ने खोला काला चिट्ठा, पहली बार छोटे भाई को भी घेरा
-भारत एक्सप्रेस
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…