संसद. (फाइल फोटो)
दिल्ली से प्रशांत त्यागी की रिपोर्ट
नई दिल्ली: संसद की कार्यवाही अब तक हंगामेदार रही है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस विभिन्न मुद्दों पर एक-दूसरे को घेरने में लगी हुई हैं. संविधान का मुद्दा सदन में पूरी तरह से गूंज रहा है और दोनों पक्षों के बड़े नेता इसे लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं.
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि 24 मार्च को सदन को गुमराह करने के लिए किरेन रिजिजू ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ गलत बयान दिए. टैगोर का कहना है कि रिजिजू की यह टिप्पणी न केवल विशेषाधिकार का हनन है, बल्कि यह सदन की अवमानना भी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सदन में गलत और भ्रामक बयान देना लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के खिलाफ है.
लोकसभा में तमिलनाडु और अन्य राज्यों के लिए मनरेगा बकाया को लेकर विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया. इस वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा बकाया भुगतान से संबंधित जानकारी दी, लेकिन विपक्ष इस जवाब से असंतुष्ट रहा. डीएमके सांसद वेल में पहुंच गए, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसदों ने भी विरोध प्रदर्शन किया. स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों से अपनी सीटों पर लौटने का अनुरोध किया, लेकिन वे नहीं माने, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा.
सरकार ने फाइनेंस बिल 2025 को संसद में पास करवा लिया है. सरकार का दावा है कि यह बिल नौकरी पेशा लोगों के लिए फायदेमंद होगा. वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस बिल के माध्यम से मध्यम वर्ग को कर में कुछ राहत मिलने की संभावना है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
ये भी पढ़ें: Chardham Yatra 2025: देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारियां तेज, CM Dhami कर रहे हैं मॉनिटरिंग
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…