जस्टिस यसवंत वर्मा
जस्टिस यशवंत वर्मा के घर मिले कैश के बाद जांच तेज हो गई है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना द्वारा गठित इन-हाउस कमेटी ने 1 बजे जस्टिस वर्मा के घर पहुची और मुआयना करके वहां से 45 मिनट बाद वापस चली गई. इस कमेटी में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी एस संधावालिया और कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस अनु शिवरामन शामिल है. कमेटी जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में बने उस स्टोर रूम का मुआयना किया, जहां 14 मार्च की रात को करीब 11 बजे आग लगी थी.
सूत्रों की माने तो कमेटी अब सबसे पहले उस व्यक्ति का बयान दर्ज करेगी, जिसने सबसे पहले इसकी सूचना दी थी. कमेटी इस सिलसिले में पुलिस कमिश्नर से भी मिल सकती है. फायर ब्रिगेड के डीजी से भी कमेटी की मुलाकात हो सकती है. यह कमेटी जस्टिस वर्मा से कैश से संबंधित स्पष्टीकरण मांगेगी. साथ जस्टिस वर्मा के मोबाइल का कॉल डिटेल रेकॉर्ड का विश्लेषण किया जाएगा. इतना ही नही जले हुए समानों की फॉरेंसिक जांच के लिए बोल सकती है. हालांकि जस्टिस वर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को दिए अपने बयान में नकदी बरामदगी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने अपनी सफाई में कहा है कि उनके स्टाफ को घटनास्थल पर न तो कोई नकदी मिली और न ही जली हुई मुद्रा दिखाई दी.
जस्टिस वर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस मामले की जांच करवाई, जिसमें यह पुष्टि हुई कि घर से कथित नकदी का हटाने का कोई प्रमाण नही मिला है. जस्टिस वर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र में कहा है कि उन्होंने 10 साल में जज के जो इज्जत और सम्मान कमाया था वह धूमिल हो गया. बता दें कि पुलिस कमिश्नर ने अधजले कैश की तस्वीरें और वीडियो भी हाई कोर्ट चीफ जस्टिस को भेजी. कमिश्नर ने बाद में दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को यह भी बताया कि जज के बंगले के एक सिक्युरिटी गार्ड ने उन्हें बताया कि 15 मार्च को कमरे से मलबा साफ किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…