देश

नीतीश सरकार ध्यान दें..! बिहार में किसानों क्यों कर दिया महाजाम?

Bihar News/Dharmendra Anand/ Bihta Patna: बिहार के अन्नदाता आज बेबस हैं. जिस धान को पसीने से सींचकर किसानों ने तैयार किया, आज वही फसल उनके गले की फांस बन गई है. आलम यह है कि फरवरी का महीना सिर पर है, धान की खरीद का समय खत्म होने को है, लेकिन किसानों का अनाज सरकारी गोदामों के बजाय उनके दरवाजों पर पड़ा-पड़ा सड़ रहा है. सरकार की लचर व्यवस्था और सुस्त रवैये से तंग आकर आखिरकार पटना जिले के किसानों के सब्र का बांध टूट गया.

सड़कों पर उतरे ट्रैक्टर लिए किसान

पटना के बिक्रम इलाके में स्थित शहीद चौक पर मंगलवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला. यहाँ विरोध की कोई मामूली आवाज नहीं, बल्कि एक महासंग्राम छिड़ा था. हजारों की संख्या में किसान अपने धान से लदे ट्रैक्टर और ट्रालियां लेकर सड़क पर उतर आए.

देखते ही देखते पूरा शहीद चौक चक्का जाम की चपेट में आ गया. सड़कों पर कतारबद्ध खड़ी ट्रालियां किसानों की उस बेबसी की गवाही दे रही थीं, जिसे सुनने वाला कोई नहीं है.

लक्ष्य घटाने पर भड़का गुस्सा

इस महाधरना में सिर्फ बिक्रम ही नहीं, बल्कि बाढ़, मसौढ़ी, मोकामा और आसपास के तमाम प्रखंडों से किसान और सहकारी समितियों के अध्यक्ष शामिल हुए. किसानों की नाराजगी की सबसे बड़ी वजह है सरकार द्वारा धान खरीद के लक्ष्य को घटा देना. विडंबना देखिए, इस साल बिहार में धान की पैदावार जबरदस्त हुई है, लेकिन सरकार ने किसानों का साथ देने के बजाय खरीद की सीमा कम कर दी है.

किसानों का कहना है कि जब पैदावार ज्यादा हुई है, तो सरकार को कोटा बढ़ाना चाहिए था, लेकिन यहाँ तो गंगा उल्टी बह रही है. इसी का फायदा उठाकर बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं और मजबूर किसानों से औने-पौने दाम पर फसल लूट रहे हैं.

ये भी पढ़ें- पायलट से सांसद तक का सफर तय करने वाले सुरेश कलमाड़ी का निधन, 81 वर्ष की उम्र में निधन

तीन दिनों का अल्टीमेटम

प्रदर्शनकारी किसानों ने दोटूक शब्दों में सरकार को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर अगले तीन दिनों के भीतर धान की खरीद शुरू नहीं हुई और लक्ष्य बढ़ाने पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो यह शांतिपूर्ण धरना उग्र आंदोलन का रूप ले लेगा. किसान संगठनों का कहना है कि वे अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं.

हमारे संवाददाता धर्मेंद्र आनंद ने जमीन पर उतरकर इन किसानों का दर्द समझा. बातचीत के दौरान किसानों की आंखों में गुस्सा और लाचारी साफ दिखी. एक किसान ने भारी मन से कहा, “खेत में फसल बर्बाद हो रही है और दरवाजे पर पड़ा अनाज कर्ज की याद दिला रहा है, सरकार आखिर चाहती क्या है?”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

58 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago