पटना में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन अधिकारियों को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य सौरभ (IRS), असिस्टेंट डायरेक्टर, इनकम टैक्स (इन्वेस्टिगेशन) पटना; मनीष कुमार पंकज, इंस्पेक्टर, इनकम टैक्स विभाग पटना और शुभम राज, मल्टी टास्किंग स्टाफ, इनकम टैक्स विभाग पटना के रूप में हुई है.
सीबीआई के मुताबिक, इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने शिकायतकर्ता से पहले जब्त की गई 13 लाख रुपये की रकम को छोड़ने और उसके खिलाफ आगे कोई कार्रवाई न करने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. सीबीआई ने 15 जुलाई को मामला दर्ज करने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और तीनों अधिकारियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. इस दौरान 2 लाख रुपये की रिश्वत की रकम भी बरामद की गई, जो आरोप है कि असिस्टेंट डायरेक्टर आदित्य सौरभ के कहने पर ली जा रही थी.
इसके अलावा सीबीआई ने पटना में आरोपियों के तीन अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चलाया. अदालत में पेशी के बाद सीबीआई की विशेष अदालत-1, पटना ने तीनों आरोपियों को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारियों की भूमिका की गहराई से पड़ताल की जा रही है.
ये भी पढ़े: भारत के त्योहारी सीजन में पैदा होंगे 2.16 लाख से ज्यादा नौकरियां के अवसर: Adecco India
भारत एक्सप्रेस
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…
Axis Bank Privilege vs Neo Credit Card: Axis Bank Privilege Credit Card पर ज्वाइनिंग और…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…
अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…