फैक्ट चेक

Fact Check: चाइनीज मिसाइलों के कारण भारतीय S-400 एयर डिफेंस को नहीं हुआ नुकसान, फर्जी है यह वीडियो

S-400 Air Defense System: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत ने चाइनीज मिसाइलों (Chinese missiles) के कारण अपनी S-400 वायु रक्षा प्रणाली खो दी है. यह वीडियो पाकिस्तानी अकाउंट्स द्वारा शेयर किया जा रहा है, लेकिन क्या यह सच है?

फर्जी वीडियो की पड़ताल

भारत सरकार के PIB ने वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई का पता लगाया है. PIB के फैक्ट चेक में बताया गया है उपरोक्‍त वीडियो को AI का इस्तेमाल करके डिजिटली बदला गया है. मूल वीडियो 4 जुलाई 2025 को फिक्की द्वारा आयोजित एक कॉन्फ्रेंस से है, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह (Deputy Chief of Staff Lt Gen. Rahul R. Singh) ने कोई ऐसा बयान नहीं दिया था.

यह भी पढ़िए: नक्‍सली अटैक, पुलवामा और पहलगाम आतंकी हमला… सोशल मीडिया पर आखिर क्‍यों हो रही है DGP नलिन प्रभात की चर्चा

छेड़छाड़ करके किया गया वायरल

मूल वीडियो में लेफ्टिनेंट जनरल आर. सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात की, लेकिन उन्होंने कभी नहीं कहा कि भारत ने एस-400 एयर डिफेंस डिफेंस सिस्टम खोया है. वायरल वीडियो में उनके बयान को गलत तरीके से एडिट करके प्रस्तुत किया गया है, जिससे भ्रम पैदा हुआ है.

यह साफ है कि वायरल वीडियो फर्जी है और इसका मकसद Misinformation फैलाना है. भारतीय एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को चाइनीज मिसाइलों से कोई नुकसान नहीं हुआ है. यह घटना पाकिस्तान की ओर से प्रोपेगेंडा फैलाने की एक और कोशिश है.

यह भी पढ़िए: ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए अमेरिका ने क्‍या Indian Air Space का यूज किया? जानें सच्‍चाई

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago